फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम : वीर नारियों के हाथों में सम्मान, आंखों में गर्व के आंसू, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
वीरांगना सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
ये वो लम्हा था, जिस पर गर्व भी था और आंखें भी नम थीं। वतन के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाली वीरांगना को सम्मान दिया गया, तो हाथ कंपकंपाने लगे। आंखों में आंसू थे, लेकिन ये आंसू गर्व के थे। उनका सब कुछ खो जाने का दुख गर्व के इन आंसुओं के बीच दुबक गया था। मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम में वीरांगना सम्मान समारोह का। आगरा के वजीरपुरा स्थित पीली कोठी में आयोजित सम्मान समारोह में मंच पर एक-एक कर 26 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरों की गाथा सुन और उन्हें याद कर वीरांगनाओं की आंखों से आंसू बह रहे थे। किसी के पति तो किसी के बेटे ने इस वतन पर अपने प्राण न्यौछावर किए थे। वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वीर नारियों के सम्मान के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

2 of 9
वीरांगना सम्मान समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर प्रणय रावत, स्क्वॉड्रन लीडर एके सिंह, प्रमुख उद्यमी पूरन डावर, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह और कुंवर आशीष प्रताप सिंह ने शहीदों को नमन कर किया। 
विज्ञापन

3 of 9
वीर नारियों के छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला
अपनों के शहादत की कथा सुनते समय वीर नारियों के आंसू बहने लगे, लेकिन आंखों में गर्व की चमक भी थी, जिससे माहौल भी दमक उठा। हजारों गम अपने आंचल में समेटे इन वीर नारियों के हौसले ने दूसरों को भी राष्ट्ररक्षा की सीख दी। वीरों की गौरव गाथा सुन मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
 

4 of 9
विंग कमांडर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की पत्नी कामिनी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित समारोह में देश के लिए शहीद हुए जितेंद्र सिंह चौहान की पत्नी काफी भावुक हो गईं। सम्मान पाते समय उनके आंसुओं ने माहौल में कुछ देर के लिए खामोशी ला दी। इसके बाद दर्शक दीर्घा से आए वंदे मातरम के जयघोषों ने सन्नाटे को चीर दिया। इधर, शहीद जितेंद्र सिंह चौहान की पत्नी सुमन ने भी आंसू पोंछ सम्मान ग्रहण किया। 
विज्ञापन

5 of 9
वीरांगना सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के रहने वाले विंग कमांडर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की पत्नी कामिनी का सीना समारोह में उस समय चौड़ा हो गया, जब विंग कमांडर पृथ्वी की याद में तालियों ने एक बार जो पकड़ बनाई, तो फिर देर भारत माता की जय के नारों के साथ ही विराम लग सका। कामिनी के साथ आए उनके पिता युद्धराज सिंह का भी सीना गर्व से फूला नहीं समा रहा था। उनकी आंखें भी नम थीं, लेकिन देश के लिए दामाद की शहादत से उनका सीना भी चौड़ा था।
विज्ञापन

6 of 9
शहीदों को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
मां के वीर सपूतों और शहादत की दास्तां लिखने वाली वीरों की पत्नियों का आकाश ने भी जलाभिषेक किया। पीली कोठी पहुंची वीरांगनाएं को देखने के लिए दूरदराज से भी लोग देखने के लिए पहुंचे। रामबाग से आए सुबोघ सिंह का कहना था कि ऐसी मां धन्य हैं, जिनकी कोख से ऐसे वीर सपूत पैदा हुए।
विज्ञापन

7 of 9
वीरांगना सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
वीरांगनाओं के चेहरे पर गजब का तेज। उस पर बलिदानी बेटों की शहादत को जब समारोह के संचालक डॉ. संजय बंसल बखान कर रहे थे, तो दर्शक दीर्घा में सबसे पीछे बैठे 60 साल के बुजुर्ग रामदीन रोने लगे। उनका कहना था कि संचालक डॉ. बंसल के शब्दों की तासीर उन्हें कई बार रुला चुकी है। युवाओं में जोश पैदा करने की उनकी कला का मैं कायल हूं। 

8 of 9
वीर नारी को सम्मानित करते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
वीरांगना सम्मान समारोह की शान उस समय नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई, तब समारोह के अतिथियों ने कुर्सी छोड़कर वीरांगनाओं का सम्मान किया। वीर सपूतों की मांओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अतिथि स्टेज से नीचे उतरकर आए। दो घंटे तक अतिथियों ने खड़े होकर ही वीरांगनाओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

9 of 9
नारे लगाती एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
वीरांगना सम्मान समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने भरपूर जोश के साथ अनुशासन का परिचय दिया। वीरांगनाओं को सलामी दी। पूरे समय भारत माता की जयघोष करते रहे। दयालबाग शिक्षण संस्थान और आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें