फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2021: वृंदावन कुंभ में पिकनिक स्पॉट बना देवरहा बाबा घाट, देखिए तस्वीरें

Sat, 20 Feb 2021 09:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: रंग-बिरंगी रोशन सी जगमगाता देवरहा बाबा घाट - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी का देवरहा बाबा घाट श्रद्धालुओं के लिए अब पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुंभ में आने वाले साधु-संत और श्रद्धालु देवरहा बाबा घाट पर स्नान कर रहे हैं। इस घाट पर यमुना मइया की दिव्य आरती भी होती है। रात को यह घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है। 
विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: देवरहा बाबा घाट पर यमुना की आरती करते संत - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वृंदावन और आसपास के लोगों के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को आ रहे भक्त भी यहां पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण नवनिर्मित संत देवरहा बाबा घाट बन रहा है। बड़ी संख्या में लोग देवरहा घाट का आकर्षण देखने यमुना तक आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन: देवरहा बाबा घाट पर यमुना आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
देवरहा घाट के निर्माण पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आई है। यह निर्माण उत्तरप्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने कराया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 फरवरी को किया था। इस घाट के आकर्षण के चलते सबसे अधिक भीड़ कुंभ के मुख्य द्वार से इस घाट को जाने वाले मार्ग पर ही रहती है।

4 of 5
वृंदावन कुंभ मेला: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता देवरहा बाबा घाट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौरान लोग घरों में कैद हो गए थे। पहला ऐसा मौका है जब लोग परिवार के साथ कहीं जा रहे हैं। वह स्थान इन दिनों कुंभ मेला में यमुना घाट पर देवरहा घाट है। वहां पर रात के वक्त घाट रंग-बिरंगी लाइटों से चमकता रहता है। यमुना के दूसरा तरफ देवरहा बाबा की साधना स्थली भी लाइटों से जगमग रहती है। इसी भव्यता को देखने के लिए लोग परिवार समेत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन कुंभ मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
श्रीधाम वृंदावन में यमुना के तट पर लगे कुंभ मेले में आने का निमंत्रण प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों को दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नियंत्रण देने वाले आचार्य मृदुल कांत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने निमंत्रण पर स्वीकृति प्रदान की है। उधर, भाजपा नेताओं ने भी कई मंत्रियों को नियंत्रण भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें