फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भोजन की थाली लेकर बीच सड़क पर बैठा सिपाही, रोटी दिखाकर फूट-फूटकर रोया, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 10 Aug 2022 09:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रोटी दिखाते हुए खूब रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर भोजन की थाली हाथ में थामे एक सिपाही ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। सिपाही मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए फूट-फूटकर रोया। उसने कहा कि वह दो दिन से भूखा है, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक को हुई तो तत्काल फोर्स भेजकर सिपाही को पुलिस लाइन लाया गया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ लाइन हीरालाल कन्नौजिया को सौंपी है।
 
बुधवार को दोपहर का जिला मुख्यालय के बाहर हाईवे पर एक सिपाही हाथ में भोजन की थाली लेकर पहुंचा। सिपाही हाईवे के डिवाइडर पर बैठकर थाली से रोटी उठाकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगा। लोगों को रोटी दिखाते हुए सिपाही ने कहा कि इस रोटी को जानवर भी नहीं खा सकते हैं... ऐसी रोटी हमें परोसी जा रही है। जब भरपेट खाना ही नहीं मिलेगा तो कैसे ड्यूटी होगी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।  
विज्ञापन

2 of 5
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली - फोटो : अमर उजाला
सिपाही के पास जब मुख्यालय चौकी के उप निरीक्षक के साथ अन्य सिपाही पहुंचे तो उनके सामने भी रो-रोकर गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगा। सिपाही ने कहा कि वह घर से काफी दूर रहता है, उसे भूख लगी है लेकिन ऐसी रोटी कैसे खाए...। 
विज्ञापन

3 of 5
फूट-फूटकर रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके कारण वह परेशान रहता है। 

4 of 5
फिरोजाबाद पुलिस लाइन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मेस में खाना लेने गया तो कतार लगी थी। मेस कमांडर ने नंबर से खाना लेने की बात कह दी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने खाना तो ले लिया लेकिन खाने के बजाय बाहर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच एसएसपी ने सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को सौंपी है। जांच की जा रही है कि खाना सभी को ऐसा मिल रहा है या केवल मनोज की शिकायत है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें