फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2022: चुनाव परिणाम आते ही जश्न में डूबे भाजपाई, दिखा गजब का जोश, देखें तस्वीरें

Thu, 10 Mar 2022 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जीत की ओर बढ़ते परिणामों को देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
जश्न में डूबे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। आगरा में इस बार भी भाजपा सभी पार्टियों पर भारी नजर आई। मतगणना शुरू होने के बाद जिले की सभी सीटों पर जैसे ही नतीजे भाजपा के पक्ष में आना शुरू हुए तो भाजपाइयों में खुशी का रंग छा गया। भाजपा की जीत के आगाज के साथ ही मंडी समिति में भारत माता की जय, मोदी- योगी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे सुनाई देने लगे। मतगणना केंद्र पर भाजपाइयों ने केसरिया होली खेली। जय श्रीराम के जयकारों के साथ एक-दूसरे को केसरिया गुलाल लगाया। 

                                          
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं एत्मादपुर विधानसभा सीट के 37 चरणों का मतदान पूरा हो गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह को 48533 मतों से आगे हैं। अंतिम चरण की एक ईवीएम की काउंटिंग रह गई है। भाजपा को 146228 मत मिलें है। बसपा के राकेश बघेल उर्फ प्रबल प्रताप सिंह को 97695 मत मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा की बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह जीत के बाद मंडी समिति में पहुंची तो समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। 

 

4 of 5
भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल यादव ने दर्ज की जीत। मंडी पहुंचे समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंडी समिति स्थित देवी माता के मंदिर में दर्शन किए। घंटा बजाकर जय श्री राम के जयकारे लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें