आगरा में बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली आगरा आए। ताजनगरी में खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज तक तीन जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। ताज के गेट पर बृज की धरोहर मयूर नृत्य के जरिए राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचे गुयाना के राष्ट्रपति शाम 5:30 बजे ताजमहल पहुंचे और एक घंटे तक अंदर रहे। यहां उन्होंने हल्के कोहरे के साए में ताजमहल को निहारा।
उन्होंने गाइड नितिन सिंह से पूछा कि क्या ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट दिए गए थे ? ऐसा उन्होने सुना है, जिस पर गाइड नितिन सिंह ने उन्हें सच्चाई से अवगत कराया और कहा कि ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह काले ताजमहल के बारे में राष्ट्रपति इरफान अली ने पूछा, जिसे गाइड ने कहानी बताया और महताब बाग को गुंबद से ही दिखाकर उसका इतिहास बयां किया।
विज्ञापन
2 of 5
राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का भ्रमण किया।
- फोटो : अमर उजाला
ताज के दमकते पत्थरों का रहा आकर्षण
इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए गुयाना के राष्ट्रपति ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। यहां शाहजहां और मुमताज महल की कब्र को देखने पर उन्होंने रंगीन पत्थरों के चमकने पर अचरज जताया और टार्च की रोशनी में दमकते संगमरमर का वीडियो अपनी टीम के वीडियोग्राफर को बुलाकर दोबारा बनवाया। यहां कुरआन की आयतों के बारे में उन्होंने गाइड नितिन सिंह से जानकारी की।
विज्ञापन
3 of 5
विजिटर बुक पर लिखी शुभकामनाएं।
- फोटो : अमर उजाला
गॉड ब्लैस पीपुल ऑफ आगरा एंड इंडिया
ताजमहल में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा.राजकुमार पटेल ने उनका स्वागत किया। रॉयल गेट पर विजिटर बुक में गुयाना के राष्ट्रपति ने एक ओर लिखा कि गॉड ब्लैस दि पीपुल आफ आगरा एंड इंडिया। उसके बराबर ही उन्होंने कमेंट में लिखा कि भारत ने दुनिया को ताजमहल के रूप में दुनिया को तोहफा दिया है। यह प्यार के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने गाइड से कहा कि वह दोबारा परिवार के साथ ताजमहल देखने जरूर आएंगे। ताजमहल बेमिसाल है। जितना ताजमहल के बारे में सुना था, उससे बेहतर निकला।
4 of 5
राष्ट्रपति ने गाइड से पूछे कई सवाल।
- फोटो : अमर उजाला
गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली ने ताजमहल का दीदार करने के दौरान गाइड से पूछा कि क्या ताज बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटे गए थे ? इस पर गाइड नितिन सिंह ने वास्तविक कहानी बताई और कहा कि ऐसा नहीं हुआ। वह महज एक मिथक है।
राष्ट्रपति ने खिंचवाई कई तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे। यहां भ्रमण के दौरान उन्होंने कई सारी तस्वीरें खिचाईं। उन्होंने ताज के अलावा अन्य ऐतिहासिक इमारते भी देखीं।