फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Police: पुलिस ने 12 घंटे में 30 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 67 बाइकें और एक कार बरामद

Thu, 14 Jul 2022 07:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर 12 घंटे में 30 वाहन चारों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से एक कार, 67 बाइक बरामद हुईं हैं। ये चोर गिरोह बनाकर आसपास के जनपदों के चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एसपी ने कहा कि सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा। 

जिले में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं होती हैं। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी कमलेश दीक्षित ने बुधवार की शाम वायरलेस पर थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सख्ती के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस पर थाना करहल पुलिस की सूचना पर रातभर चले चेकिंग अभियान में 30 वाहन चोरों का संगठित गिरोह पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

2 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि जिले में संगठित वाहन चोर गिरोह की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। जिले के सभी 13 थानों के प्रभारियों को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम करहल पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जनपद व अन्य गिरोह के सदस्यों के बारे में बताया। इस पर प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

4 of 5
वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने देर रात तक कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान चोरी के कुल 68 वाहन और अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 30 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें