फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: तीन दोस्तों की मौत के पैगाम के साथ बजी फोन की घंटी, मंजर देख दहला दिल, जनाजे उठे तो हर आंख हो गई नम

Sat, 12 Nov 2022 06:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त फिरोजाबाद के रहने वाले थे। मौत का पैगाम लेकर आई फोन की घंटी ने शुक्रवार रात को मोहल्ला हबीबगंज और जाटवपुरी क्षेत्र में रहने वाले नासिर, कलाम और इमरान के घर कोहराम मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे की जिसे भी सूचना मिली वह पीड़ित परिवारों के घर के दरवाजे पर जा पहुंचे। शनिवार को क्षेत्र का बाजार बंद रहा। तीन स्थानों से अलग-अलग उठे जनाजों को देख हर लोग आंसू नहीं रोक पाए। 

 मोहल्ला हबीबगंज निवासी इमरान (22), कलाम (23) और जाटवपुरी चौराहा निवासी नासिर के बीच गहरी दोस्ती थी। रोज मुलाकात होने के साथ ही मोहल्ला हबीबगंज स्थित अनस की कैंटीन पर देर रात तक उठना बैठना था। तीनों का एक साथ आना जाना रहता था। हर दुख दर्द में एक साथ रहते थे। दोस्ती के चर्चे आसपास के क्षेत्रों में भी काफी चर्चित थे। परिवार, रिश्तेदारी या फिर मोहल्ले पड़ोस में कोई भी कार्यक्रम हुआ करता था तो सभी लोग एक साथ जाया करते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं कलाम का भाई उवैश तथा दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजपूताना निवासी बख्श घायल हो गया। इस दुखद हादसे की जानकारी सबसे पहले जाटवपुरी निवासी नासिर के परिजन को पहले फोन से मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक नासिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नासिर के पिता साबुउद्दीन ने बताया कि फोन के बाद रात करीब 11:30 बजे रसूलपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक नासिर के बारे में पता करते हुए दरवाजे पर आया था। उसनेतीनों की मौत की सूचना दी थी। तभी परिजन और क्षेत्रीय लोग आगरा के लिए देर रात रवाना हो गए।

4 of 5
मृतक कलाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो माह पहले खरीदी थी कार

कलाम घरों में बिजली फिटिंग का ठेका लेता था। वह नौ भाइयों में छठवें नंबर का था। कलाम व उसके परिजन ने दो माह पहले ही कार खरीदी थी। कलाम को कार का काफी शौक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फरवरी में होना था इमरान का निकाह 

इमरान एसी का मिस्त्री था। इमरान की शादी छपैटी निवासी एक युवती के साथ तय हो गई थी। फरवरी माह में इमरान का निकाह होना था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि नासिर पिता के साथ जाटवपुरी चौराहा पर खराद का काम करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें