ताज पूर्वी गेट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे होगी भरपाई
मेट्रो प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च की भरपाई यूपीएमआरसी के टेढ़ी खीर होगी। भरपाई यात्री संख्या पर निर्भर करेगी। डीपीआर के मुताबिक 2030 तक 7.36 लाख लोगों के यात्रा करने का अनुमान है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो लागत की भरपाई में लंबा समय लग सकता है। भरपाई के लिए मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन, ट्रेन में शूटिंग, टिकट कलेक्शन व अन्य माध्यम अपनाएगी।