फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़ितों संग मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन ने किया ताजमहल का दीदार

Tue, 05 Nov 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 1
एसिड अटैक पीड़ित के साथ मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन - फोटो : अमर उजाला
मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एमा जेनकिन्स मंगलवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने फतेहाबाद स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उनके साथ एमा जेनकिंन्स ने ताजमहल का दीदार किया। 

ब्रिटेन की सुंदरी एमा जेनकिंन्स अपनी आठ सदस्य टीम के साथ मंगलवार दोपहर को आगरा पहुंचीं। सबसे पहले वो शीरोज हैंगआउट कैफे की एसिड अटैक पीड़ितों से मिलीं। उन्होंने एसिड अटैक की घटनाओं को भयानक अपराध बताया। साथ ही एसिड अटैक पीड़ितों के हौसले की तारीफ की। 

आगरा आईं एमा जेनकिन्स ने एसिड पीड़ितों के साथ ताजमहल के दीदार किया। उन्होंने करीब आधे तक ताज परिसर में भ्रमण किया। डायना बेंच में बैठकर फोटो खिंचवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें