फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushi Murder Case: दिल्ली की आयुषी से प्रेम विवाह करने वाले छत्रपाल से भी पूछताछ करेगी मथुरा पुलिस

Thu, 24 Nov 2022 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
आयुषी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आयुषी हत्याकांड का खुलासा करने के बाद मथुरा पुलिस ने हत्यारोपी माता-पिता को जेल भेज दिया है, लेकिन हत्याकांड से जुड़े अभी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस अब आयुषी के प्रेमी छत्रपाल से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली आयुषी ने परिवार को बिना बताए छत्रपाल से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस की जांच के मुताबिक छत्रपाल से शादी करना ही आयुषी की हत्या का मुख्य कारण बना। पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने भी पुलिस को यही वजह बताई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी की बात आयुषी के परिवार को पहले से ही पता थी, लेकिन छत्रपाल के परिवार को आयुषी हत्याकांड के बाद यह पता चला।

थाना राया क्षेत्र में 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 108 की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में खून से लथपथ ट्रॉली बैग में युवती का शव मिला था। 48 घंटे बाद युवती की पहचान आयुषी के रूप में हुई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुषी के हत्यारोपी माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आयुषी हत्याकांड में उसके पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार किया। नितेश यादव ने पुलिस को बताया कि आयुषी ने करीब एक साल पहले उन्हें बिना बताए छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर (राजस्थान) से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। वह उससे बार-बार छिपकर मिलती थी। मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसके कारण समाज में उनकी काफी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रॉली बैग में मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला
पिता नितेश यादव ने 17 नवंबर दोपहर को आयुषी की गोली मारकर हत्या की थी। उसके दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद करीब नौ घंटे तक शव घर में छिपाए रखा। रात में ट्रॉली बैग में शव रखकर कार से यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फेंक दिया। पूरी वारदात में पत्नी ब्रजबाला ने पति का साथ दिया।   

4 of 5
रिवॉल्वर और कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
मथुरा पुलिस ने 21 नवंबर को हत्याकांड का खुलासा किया। 22 नवंबर को हत्यारोपी पिता नितेश और मां ब्रजबाला को जेल भेज दिया गया। आयुषी दिल्ली के देहली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीसीए की छात्रा थी। बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी दोस्ती छत्रपाल से हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushi yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी एवं थाना राया के एसएचओ ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आयुषी से प्रेम विवाह करने वाले छत्रपाल से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार या फिर अगले दिन उसे मथुरा बुलाया जाएगा। छत्रपाल मथुरा के पड़ोसी जनपद भरतपुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें