फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही घायल, बदमाश को भी लगी गोली

Tue, 02 Aug 2022 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
Mathura police encounter - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना कोसीकलां के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस बीच हुई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। गोली लगने से एक बदमाश भी घायल हुआ है। एक बदमाश भागने में सफल रहा। बताया गया है कि बदमाश चोरी का तार लेकर जा रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी करने के लिए जाल बिछाया। बदमाशों को जैसे ही पुलिस ने घेरा, तो बदमाश हमलावर हो गए। एक सिपाही पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर दिया गया, जिससे सिपाही घायल हो गया।  ये देख पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू  किया तो बदमाशों ने फायरिंग  कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को  गिरफ्तार  करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोटवन स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में देव सिंह पुत्र रतनला निवासी गांव खामनी थाना हसनपुर जिला पलवल और अनिल निवासी बामनी खेड़ा पलवल चोरी के तार लेकर जा रहे थे। ये तार जेबीएम फैक्ट्री से चुराए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर तारों के नौ बंडल के साथ पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर नुकीले हथियार से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही शैलेंद्र घायल हो गए।

4 of 5
एसपी देहात श्रीशचन्द - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात श्रीशचन्द ने बताया कि कांस्टेबल पर किसी नुकीले उपकरण से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पड़ा तमंचा - फोटो : अमर उजाला
बदमाश देव सिंह दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश अनिल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। अभियुक्त अनिल की तलाश की जा रही है। कांस्टेबल शैलेंद्र और बदमाश देव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें