ताजनगरी आगरा में मंगलवार को ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। रघुनंदन बने दूल्हा, हर्षित भये सब लोका..... मंगलवार को रावतपाड़ा की चन्नोमल की बारादरी मानो अयोध्या नगरी से कम नहीं लग रही थी। प्रभु श्रीराम की वर यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भक्त दोपहर से ही एकत्रित होने लगे थे।
शोभायात्रा में 100 से भी अधिक झांकियां शामिल हुईं थीं। मनमोहक, आकर्षक झांकियों को मोबाइल में कैद करने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग भी ललायित दिख रहे थे। चंद्रयान-3, जी-20 , राम मंदिर , बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश देती झांकियों को देख भक्त प्रफुल्लित दिखे।
विज्ञापन
2 of 9
प्रभु श्रीराम की वर यात्रा तो देख भक्तों को पुरानी राम बरात याद आ गई
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों बाद मुन्नालाल पेठा वाले की दुकान के सामने से ठीक शाम 4 बजे प्रभु श्रीराम की वर यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसे देख भक्तों को पुरानी राम बरात याद आ गई। दोपहर से ही मनकामेश्वर से लेकर काला महल, दरेसी, हाथीघाट पर सभी झांकियों की कतार लगी हुई।
विज्ञापन
3 of 9
मनमोहक झांकियों को मोबाइल में कैद करने को युवा से लेकर बुजुर्ग तक लालायित दिखे
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शाम से आर्केष्ट्रा पार्टी के साथ भव्य एवं मनमोहक झांकियों का सिलसिला शुरू हो गया। अनिल अग्रवाल ने बताया कि 50 वर्षों से प्रभु श्रीराम की बरात देख रहा हूं। पहले सिर्फ 6 हाथियों पर बरात निकलती थी। पिछले साल 80 झांकी थी। अब की बार 100 से भी अधिक और नई झांकियां देखने को मिली।
4 of 9
शोभायात्रा में 100 से भी अधिक झांकियां शामिल हुईं
- फोटो : अमर उजाला
सशक्त भारत की झांकी में दिखी छवि
सबसे आगे मोर पर गणेश जी, जी-20 नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन, चंद्रयान-3, टी-20 विश्वकप खेलते हुए बच्चे, बेटी बचाओ -बेटी पढाओ, धारा-370 आदि की झांकियों में शामिल कर सशक्त भारत की छवि दिखाई।
विज्ञापन
5 of 9
शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश दिया
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए। झांकी में बैलगाड़ी पर लालटेन के साथ पर्यावरण का बचाने का संदेश दिया गया। तो वहीं उज्जैन से महाकाल की झांकी के दर्शन कर भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
6 of 9
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की छवि देख भक्तों ने ली सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की छवि देख भक्तों ने ली सेल्फी
प्रभु श्रीराम की वर यात्रा में श्रीराम मंदिर की झांकी देख भक्त खुद को रोक नहीं पाए । धक्कामुक्की के बीच भक्तों ने श्रीराम मंदिर मॉडल के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस ने जागरुकता वाली झांकी निकाली
- फोटो : अमर उजाला
राम बरात शोभा यात्रा के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन को जागरुक करने वाली झांकी भी निकाली गई।
8 of 9
आगरा में निकली राम बरात: रघुनंदन बने दूल्हा, हर्षित भये सब लोका
- फोटो : अमर उजाला
चांदी के रथ में विष्णु और लक्ष्मी झांकी रही मनमोहक
इस बार बरात में चांदी के रथ पर विष्णु और लक्ष्मी झांकी सबसे मनमोहक रही। सबसे आखिरी में ऐरावत की डिजाइन में तैयार किया। राजस्थानी थीम पर झिलमिल सितारों सा चमकता प्रभु श्रीराम का रथ व उनके पीछे उनके अनुजों का रथ रहा।
राम बरात शोभायात्रा में चंद्रयान 3 की झांकी शामिल की गई
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में निकलने वाली राम बरात अनोखी रही। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रहीं। धार्मिक से लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां भी निकाली गईं। इसमें वैज्ञानिकों की उपलब्धि वाली चंद्रयान-3 की झांकी भी शामिल रही।