फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सात साल के मासूम बेटे की हत्या कर पुलिस से बोला आरोपी पिता- बड़ी गलती कर दी साहब, माफ कर दो...

Fri, 21 Oct 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी पिता व मृत बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया खजुरारा में सात साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी पिता पुलिस हिरासत में फफक-फफक कर रोया। आरोपी असमुद्दीन कह रहा था कि गलती हो गई साहब, माफ कर दो, लेकिन उसके गुनाह को जानने वाले पुलिसकर्मियों ने उससे नजरें फेर लीं।

गढ़िया खजुरारा का रहने वाला असमुद्दीन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सात वर्षीय बेटा शहनवाज पिता से बेहद प्यार करता था, लेकिन उसे शायद पता नहीं था कि एक दिन पिता ही अपने नापाक मंसूबे को पूरा करने के लिए उसकी हत्या कर देगा। असमुद्दीन गांव के ही रहने वाले अभिषेक से अपमान का बदला लेने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहा था। उसने जनपद इटावा के सैफई जाकर एक फोटो स्टूडियो से अभिषेक व तीन अन्य लोगों के फोटो भी बनवाए थे। इसके बाद सोची समझी योजना के तहत बेटी की हत्या की।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि 23 फरवरी की शाम बेटे शहनवाज को घूमाकर लाने की बात कह कर साथ ले गया। गांव निवासी बिजेंद्र के खेत में बेटे का मुंह पैंट से बांध दिया, ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद पिता ने शहनवाज का गला घोंट दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन जब शव बरामद हुआ था तो मौके पर पुलिस को वहां अभिषेक की फोटो मिली थी। जो कि असमुद्दीन ने एक सोची समझी साजिश के तहत बेटे के शव के पास डाली थी। इतना सब करने के बाद भी आखिरकार आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया।  

4 of 5
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपी के कबूलनामा के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने गांव के रहने वाले अभिषेक से बदला लेने के लिए अपने ही बेटे की गला घोंट कर हत्या कर मुकदमा दर्ज कराया था, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें