फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कलक्ट्रेट पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने की आत्मदाह की कोशिश, पांच जेल भेजे गए

Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने ऊपर डाला केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
आगरा कलक्ट्रेट में एसएसपी दफ्तर के बाहर मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच पदाधिकारियों ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने पदाधिकारियों से माचिस छीन ली। इसके बाद पांचों पदाधिकारियों को थाना नाई की मंडी ले गई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि एडीए ने दहतोरा में मंदिर को हटा कर मूर्ति को कब्जे में लिया था। इस पर पिछले दिनों बोदला चौराहे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान मंदिर निर्माण, मूर्ति पुन: स्थापित करने की मांग की थी। प्रदर्शन के मामले में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे। इस पर महासभा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का एलान किया था। इसमें मंदिर बनाने, मूर्ति वापस स्थापित करने और मुकदमे वापस लेने की मांग करनी थी। यह मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह का एलान किया गया था।  
विज्ञापन

2 of 5
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने ऊपर डाला केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर एक बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा, विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सादाबाद नगर अध्यक्ष जतिन सारस्वत और महासभा महानगर महामंत्री सुनील प्रजापति कलक्ट्रेट पहुंच गए। कलक्ट्रेट में पहले से पुलिस और पीएसी तैनात थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोक - फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारी अपने साथ मिट्टी का तेल लेकर आए थे। उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। यह देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उनसे पुलिसकर्मियों ने माचिस की तीली छीन ली। इस दौरान पदाधिकारियों ने नारेेबाजी की। काफी देर तक खींचतान के बाद पदाधिकारियों को पुलिस थाना नाई की मंडी ले गई। 

4 of 5
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने ऊपर डाला केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि दरोगा विकास राणा की तहरीर पर पांचों पदाधिकारियों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, बलवा, आत्महत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि पुलिस ने पदाधिकारियों से खींचतान की। प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता बृजेश भदौरिया के कपड़े भी पुलिस की खींचतान में फट गए। उनको धक्का भी दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। इस मामले में पदाधिकारी आगे की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें