फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के सैलाब से सड़कें जाम: मथुरा-वृंदावन में लगा भीषण जाम, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Sat, 02 Oct 2021 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

श्राद्ध पक्ष की एकादशी पर श्रद्धालुओं ने श्रीबांकेबिहारी व बरसाना समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। वीकेंड होने के कारण भी कृष्ण की नगरी में भक्त आए। जिससे सड़कों पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
मथुरा: ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साप्ताहांत होने के कारण शनिवार को बड़ी संख्या श्रद्धालु कान्हा के दर्शन के लिए मथुरा और वृंदावन पहुंचे। वाहनों का दबाव बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। सुबह से शाम चार बजे तक बरसाना और वृंदावन मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। इन मार्गों पर दिनभर वाहन रेंगकर चले। इसके कारण श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


श्राद्ध पक्ष की एकादशी पर श्रद्धालुओं ने श्रीबांकेबिहारी व बरसाना समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। वीकेंड होने के कारण भी कृष्ण की नगरी में भक्त आए। जिससे अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। पहले से ही लचर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मथुरा-वृंदावन मार्ग एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय के पास से एक्सप्रेसवे को जाने वाला मार्ग पर भीषण जाम लग गया। यही हालत बरसाना मार्ग पर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें