फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Double Murder: प्रेमिका और उसके पिता की हत्या करने के बाद बोला प्रेमी- शक में गलती हो गई

Sat, 08 Oct 2022 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी व मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में हत्याकांड को अंजाम देने वाले पुनीत को अफसोस तो है, लेकिन उसका कहना है कि तनीषा किसी और लड़के से बात करती थी। इसको बर्दाश्त नहीं कर पाया और गुस्से में यह कदम उठा दिया। वह तनीषा को लेने आया था। पिता अंतराम ने विरोध किया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

भाभी शशि ने बताया कि उसकी ननद अपनी मां फूलश्री और पिता अंतराम के साथ दूसरे कमरे में लेटी थी। इस दौरान पुनीत आया और पहले ननद को खींचा। ससुर ने विरोध किया तो वह वापस चला गया। कुछ समय बाद वह फिर लौटकर आया और बेलचे से ससुर सहित सास पर हमला कर दिया। बाद में उसने ननद पर भी हमला किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुनीत ने थाने में बताया कि उसने तनीषा को मोबाइल दिया था, रुपये भी देता था। तनीषा ने मोबाइल व रुपये दूसरे युवक को दे दिए। इसी के चलते वह तनीषा के घर गया था। मोबाइल व रुपये वापस करने की बात कर रहा था, इसी दौरान तनीषा के पिता ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मैंने भी मारा, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हत्या करने का इरादा नहीं था। पुनीत ने बताया कि उसकी होली पर बात हुई थी। बाद में बात होना बंद हो गई। वह किसी और युवक से बात करने लगी थी। उसका दिया गया मोबाइल भी दूसरे युवक के पास था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यहीं से घर में घुसा था आरोपी - फोटो : अमर उजाला

भतीजी को ले जाने का किया विरोध

मृतका की चाची द्रोपादेवी ने बताया कि पुनीत उसकी भतीजी को कई बार परेशान कर चुका था। बृहस्पतिवार रात उसे घर से खींचकर ले जाने लगा। जेठ अंतराम व जेठानी फूलश्री ने विरोध किया तो आरोपी ने जेठ व भतीजी को मार दिया। पहले छेड़छाड़ की जानकारी होने पर उसकी शिकायत की गई थी। इसी से वह रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक पिता-पुत्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कक्षा दस की छात्रा थी मृतका 

परिजन ने बताया कि तनीषा कक्षा दस की छात्रा थी। गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। पांच बहनों में सबसे छोटी थी। चार बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं पुनीत के बारे में बताया गया है कि वह कोई काम नहीं करता है। चार भाइयों में सबसे छोटा है। दोनों के घर आपस में करीब 200 मीटर की दूरी पर हैं।

4 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उठ रहे कई सवाल 

- एक आरोपी की संलिप्तता और गिरफ्तारी की बात कही गई है। जबकि उसके साथ तीन-चार अन्य लोग भी बताए गए, जवाब देने से बच रही पुलिस।
- पुलिस का मानना है आरोपी सीढ़ी से चढ़कर घर में घुसा। जबकि सीढ़ी का सबसे ऊपर का डंडा टूटा हुआ है।
- अधिकारियों के जाने के बाद तनीषा की भाभी की बदली बात, कागज पर जबरन अंगूठा लगाने का भी आरोप।
- तहरीर पर भी उठ रहे सवाल, जबकि इसी के आधार पर पुलिस ने की है कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि एक महिला ने रात को 112 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें