फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी हत्याकांड का खुलासा: पति निकला कातिल, बोला- मुकदमे से परेशान था इसलिए मार डाला

Fri, 06 Nov 2020 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में महिला रानी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति याकूब ने ही की थी। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। मृतका के पिता ने याकूब समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रानी हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस (He - फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी क्षेत्र के तोपखाना निवासी रानी की हत्या 31 अक्तूबर को अबुल उलाह मार्ग पर सिर में गोली मारकर की गई थी। हमलावर एक स्कूटर पर सवार थे। इस मामले में मृतका के पिता ने पति याकूब सहित चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पुलिस (वारदात वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला कि याकूब ने रानी को समझौते के लिए अबुल उलाह दरगाह बुलाया था। पहले से ही उसकी हत्या की योजना कर रखी थी। दरगाह पर पहुंचने से पहले ही आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में याकूब स्कूटर पर नजर आया था। 

4 of 5
रानी हत्याकांड आगरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रानी का पति याकूब से 10 साल से विवाद चल रहा था। दोनों परिवार एक-दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज करा चुके थे। इससे दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई थी। एक मामले में रानी चार महीने जेल में भी रही थी। जमानत पर बाहर आई थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर सीओ सौरभ दीक्षित (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि महिला रानी की हत्या के मामले में उसके पति याकूब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में याकूब ने बताया कि रानी ने उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रखे थे। इससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें