फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रभु' की रेल पर भोले के भक्तों का 'तांडव', एसी कोच का किया ये हाल

Mon, 17 Jul 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला/आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 'प्रभु' की रेल भोले बाबा के भक्तों के उत्पात का शिकार हो गई। रविवार रात में करीब दस बजे परिक्रमा लगा रहे भक्तों ने ईदगाह रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें तीन एसी कोच के शीशे चकनाचूर हो गए। पथराव का कारण ट्रैक के पास से शिवभक्तों का गुजरना रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि परिक्रमा कर रहे भक्त ट्रेन को रुकवाना चाहते थे। ट्रेन नहीं रुकी, तो पत्थर दे मारे। इससे यात्री भयभीत हो गए। उन्होंने अगले स्टेशन फोर्ट पर शिकायत करनी चाही लेकिन यहां ट्रेन सिर्फ पांच मिनट रुकी। इसके आगे जब ट्रेन टूंडला जंक्‍शन में भी पांच ही मिनट रोकी गई तो यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। 
विज्ञापन

3 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बांद्रा से चलकर गोरखपुर की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस रात में करीब 10 बजे आगरा में ईदगाह स्टेशन पर पहुंची थी। रविवार से ही शहर में सावन के दूसरे सोमवार को लेकर परिक्रमा शुरू हुई। भोले बाबा के हजारों भक्त सड़कों पर परिक्रमा कर रहे थे। बताया गया है कि ट्रेन जब ईदगाह स्टेशन से गुजरी तो करीब एक हजार परिक्रमार्थी ट्रैक के पास थे। 

4 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ट्रेन रुकवानी चाही लेकिन ड्राइवर ने नहीं सुनी। इस पर भड़क गए और पथराव कर दिया। तीन एसी कोच के शीशे टूट गए। यात्री सहम गए। आगरा में लोहामंडी के विकास कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोच के अंदर यात्रियों ने डर के मारे एक दूसरे को पकड़ लिया था। विकास आगरा से लखनऊ जा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से गोरखपुर जा रहे अमित सिंह ने बताया कि सभी यात्री जोर से चिल्लाए। फोर्ट स्टेशन पर शिकायत करने के लिए उतरे। तभी ट्रेन चल दी। इससे सभी को गुस्सा आया। टूंडला में भी ट्रेन नहीं रोकी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
उधर देर रात करीब एक बजे चेन पुलिंग के बाद जीआरपी के अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन यात्री नहीं माने। उनका कहना था कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर यात्री माने और ट्रेन को जैसे-तैसे रवाना किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें