फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डाकाः गर्भवती महिला ने सुनाई आपबीती, कहा लूट से पहले बदमाशों ने...

Thu, 13 Jul 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के महर्षि पुरम कालोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद बंधक बनीं गर्भवती महिला ने आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि अचानक ही दो लोग घर में अंदर घुस आए। वे कुछ समझ पातीं तब तक दो लोग और आ गए। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने पिस्टल तानकर चुप करा दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महर्षि पुरम निवासी डाक्टर अतुल बंसल के घर लूट के दौरान बंधक बनीं उनके भाई एडवोकेट दीपक बंसल की पत्नी तनूजा ने पुलिस और आसपास के लोगों के पहुंचने पर पूरी बात बताई। तनूजा ने बदमाशों का चेहरा भी देख लिया है और वे उन्हें पहचान सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
उन्‍होंने कहा कि घर के पहले दो लोग अंदर घुसे थे। वे उनसे कुछ पूछ पातीं तब तक एक आदमी और आ गया। घर में घुसने वाले तीन बदमाशों में से एक ने हेल्मेट पहना था, बाकी दो के चेहरे खुले थे। तनूजा के अनुसार हेल्मेट वाला आदमी बार बार घर में खोजबीन कर रहा था और अपने साथियों से पूछ रहा था कि कुछ मिला-कुछ मिला। 

4 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
बदमाश जब लूट-पाट में व्यस्त हो गए। इसी दौरान वे उन्हें चकमा देकर बाहर भाग आईं और मदद के लिए शोर मचाया। उनके निकलते ही चारों बदमाशा सारा सामान लूट कर घर के बाहर ही खड़ीं दो बाइक पर बैठकर भाग गए। यह पूरा घटनाक्रम तनूजा के घर के सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
तनूजा ने बदमाशों की उम्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बदमाश अधेड़ उम्र के थे और एक बूढ़ा था। सीसीटीवी में भागते हुए बदमाशों का हुलिया भी लगभग वही नजर आ रहा है जो तनूजा ने पुलिस को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद घबराईं तनूजा ने कहा कि घर में घुसे बदमाशों ने पहले उन्हें धमकाया और गंदी-गंदी गालियां भी दी। गनप्वाइंट पर लेकर बदमाश उनसे बार-बार घर में रखे माल के बारे में पूछते रहे। बदमाश बार-बार उन्हें धमकी दे रहे थे कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें