फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे तीन बदमाश, रोड होल्डअप की फिराक में थे

Thu, 28 Sep 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया लेकिन एक फरार हो गया। बताया गया है कि ये बदमाश रोड होल्डअप की फिराक में थे। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि पुलिस ने बुधवार देर रात आगरा किला के सामने तीन बदमाशों का पीछाकर उन्हें दबोच लिया। इनसे पास से 315 बोर के तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि रात को ये बदमाश जगदीशपुरा क्षेत्र से टाटा सफारी गाड़ी चोरी करने के बाद भाग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
दूसरी गाड़ी स्कार्पियो सिकंदरा क्षेत्र में खराब होने पर उसे ठीक कराने के लिए रुके थे। पुलिस को देखते ही वे भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी करके तलाश की। थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किला के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

4 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इसमें छत्ता थाने में तैनात सिपाही राकेश यादव घायल हो गया। कई थानों के पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। एक फरार हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मैनपुरी के करहल निवासी प्रदीप दुबे और सैफई निवासी अंकित यादव के पैर में गोली लगी है। तीसरा बदमाश मैनपुरी के कुर्रा निवासी कृष्णा यादव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि बदमाश कार चोरी करने के बाद रात में एक्सप्रेसवे वाया नेशनल हाईवे पर रोड होल्डअप की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि इनके पास 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। चौथे आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें