फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुआ एकतरफा इश्क, एटा में मर्डर और सुइसाइड का यह दूसरा केस

Wed, 05 Jul 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/एटा
विज्ञापन
1 of 5
हत्या - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा और बेमेल इश्क के चक्कर में एटा में हत्या और आत्महत्या की यह दूसरी वारदात है। करीब एक हफ्ते पहले एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें फूफा ने अपनी भतीजी की बीच रास्ते में गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद फूफा ने खुद को भी गोलीमार जान देने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया और पुलिस गिरफ्त में है।  
विज्ञापन

2 of 5
हत्या - फोटो : अमर उजाला
अब अलीगंज क्षेत्र में हुई दूसरी वारदात से जिले में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि बुधवार को अलीगंज थाना क्षेत्र में छात्रा को गोली मारने वाला युवक योगेश उर्फ पिंकू पहले से शादीशुदा था और मोबाइल शॉप चलाता था। वहीं छात्रा ने अलीगंज के स्कूल में इसी साल इंटरमीडिएट में प्रवेश लिया। दोनों के गांव भी अलग-अलग हैं और परिवारीजन भी दोनों के बीच किसी रिश्ते से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में युवक के अचानक छात्रा को रोककर गोली मारने पर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि लोगों को कहना है कि युवक-युवती में प्रेम संबंध थे और बीते कुछ दिनों से लगातार योगेश छात्रा को परेशान कर रहा था। इसे लेकर छात्रा के परिवारीजनों की योगेश के परिवार से कहासुनी भी हुई। छात्रा योगेश को लगातार इग्नोर कर रही थी। इसी तैश में आकर उसने गोली मार दी। 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में अपनी भतीजी को परीक्षा दिला कर घर लौट रहे रिटायर्ड सैनिक दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद फूफा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस वारदात को भी बीच रास्ते में अंजाम दिया गया। हालांकि इलाज के बाद आरोपी फूफा की जान बच गई और फिलहाल वह पुलिस ‌हिरासत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
हत्या और आत्महत्या के प्रयास के इस मामले में प्रेम संबंधों की बात सामने आई लेकिन यहां भी घरवालों ने इस बात से इनकार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बयान दिया कि वह रास्ते में भतीजी को देखकर बहक गया था और उसने उसे गोली मार दी। वारदात के दौरान सड़क किनारे खेत में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले आरोपी और उसकी भतीजी के बीच कुछ देर बात भी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पिस्टल निकालकर गोली मारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें