फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: नक्शा पास कराए बिना ही बना दिए भवन, एनओसी की भी जरूरत नहीं समझी

Sun, 11 Dec 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भवन निर्माण में नियमों की भी अनदेखी की गई। अग्निशमन विभाग से एनओसी और एडीए से नक्शा पास कराए बिना ही करोड़ों रुपये के भवन बना दिए। एडीए के अफसर भी बेखबर रहे। भ्रष्टाचार की जांच शुरू होने पर लैब का निर्माण पर रोक लगाई गई है। 

विश्वविद्यालय में शिवाजी मंडपम, संस्कृति भवन, चाणक्य भवन और लैब का एडीए से नक्शा पास नहीं है। शिवाजी मंडपम और चाणक्य भवन में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। इस कारण ये उपयोग में भी नहीं लाए जा रहे हैं। इन इमारतों का निर्माण पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित के समय में शुरू हुआ और प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल में इनका शुभारंभ हुआ। तीन भवन बनकर तैयार भी हो गए, लेकिन एडीए ने इनके नक्शे की जांच नहीं की। घोटाले की जांच के बाद इनके नक्शा न होने की जानकारी सामने आई। इस पर लैब का निर्माण कार्य बंद करा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
संस्कृति भवन - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति भवन :

बाग फरजाना स्थित पांच मंजिला इमारत 40 करोड़ रुपये से बनी है। एडीए से इसका नक्शा पास नहीं है। 7 करोड़ रुपये से फर्नीचर समेत अन्य सामान की खरीद की गई।

विज्ञापन

3 of 5
शिवाजी मंडपम - फोटो : अमर उजाला

शिवाजी मंडपम :

20 करोड़ रुपये की लागत से खंदारी परिसर में ये सभागार बनकर तैयार हुआ। इसका नक्शा भी एडीए से पास नहीं है। इस सभागार में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। 

4 of 5
चाणक्य भवन - फोटो : अमर उजाला

चाणक्य भवन :

खंदारी परिसर में 2.25 करोड़ रुपये से बने चाणक्य भवन का नक्शा भी एडीए से पास नहीं है। इसमें विद्युत कनेक्शन, फायर एनओसी भी नहीं है। इसका उपयोग अभी नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला

प्रयोगशाला :

खंदारी परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में बन रही प्रयोगशाला का भी नक्शा नहीं है। इसकी लागत 70 लाख रुपये से अधिक है। 

नक्शे का प्रस्ताव नहीं आया

एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से नक्शे का प्रस्ताव नहीं आया था। इसके चलते विश्वविद्यालय के भवन निर्माण पर रोक लगा दी थी। सरकारी इमारतों के लिए नक्शे का जब भी प्रस्ताव आएगा, उस पर विचार किया जाएगा। 

अभियंता से रिपोर्ट तलब की

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में संस्कृति भवन, चाणक्य भवन और शिवाजी मंडपम में नक्शा, एनओसी समेत अन्य की जानकारी की विश्वविद्यालय के मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की है। प्रयोगशाला के निर्माण पर रोक लगी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें