फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग रहें, सुरक्षित रहें: मास्क के बिना कॉलोनी में प्रवेश नहीं, सोसायटी ने गेट पर लगाए पोस्टर

Thu, 15 Apr 2021 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कॉलोनी के गेट पर लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने पर लोग परेशान है। इस कारण शहर की कई कॉलोनियों ने बाहर से आने वालों के प्रवेश पर सख्ती कर दी है। कॉलोनी के गेट पर नो मास्क, नो एंट्री का पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्डों से कह दिया गया है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों को कॉलोनी में प्रवेश न दिया जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पंचवटी कॉलोनी में जगह-जगह लगाए गए ऐसे बैनर - फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क लगेगा जुर्माना
ताजनगरी फेज-2 की पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी सोसाइटी ने अपने लोगों की सुरक्षा की जिम्मदारी स्वयं ली है। सोसाइटी में बने 580 फ्लैट में लगभग दो हजार लोग रहते हैं। सोसाइटी की अध्यक्ष सुमन यादव कहती हैं कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर कई कॉलोनी के परिवारों ने चिंता व्यक्त की थी। इसलिए हमने प्रशासन के उस आदेश का बैनर मुख्य द्वार पर लगवा दिया है जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर जुर्माना देने के आदेश हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शंकर ग्रीन हाईट्स के गेट पर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क के प्रवेश न करें
शंकर ग्रीन हाईट्स के बाहर भी सोसाइटी की ओर से पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। मास्क के साथ ही हाथों को सैनिटाइज और तापमान की जांच कराए बिना कॉलोनी में प्रवेश से रोक लगा दी गई है। हाईट्स में लगभग 150 परिवारों के 300 लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश मंगल का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती के साथ ही लोगों को यह समझाना होगा कि इस समय हमें कितना बचकर रहना है। इसलिए कॉलोनी के बाहर पोस्टर चस्पा कर जागरूक करना शुरू किया है। 

4 of 5
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इन सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन और प्रशासन की गाइडलाइन के बाद भी लोगों में जागरूकता लाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए हम चाहते हैं कि अन्य अपार्टमेंट और कॉलोनियां भी अपने मुख्य द्वार पर पोस्टर लगाएं, जिससे लोग कोरोना से बचाव के लिए जागरूक हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के कारण आगरा में हालात भयावह हो गए हैं। हर घंटे 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 242 मरीज मिलने से पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक संख्या अब 183 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें