फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी की 10 बड़ी बातें, जो निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले एटा में कहीं

Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
1 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एटा में कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री ने 419 करोड़ रुपये लागत की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तापीय परियोजना में 1500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, साइकिल, स्मार्ट फोन आदि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात महीने और तीन दिन बाद एटा पहुंचे। तब भी सूबे के मुख्यमंत्री थे और अब भी। इससे पूर्व वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आए थे। तो अब जीत के लिए जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीर्वाद आगे भी बनाए रखना। यह बोलकर मुख्यमंत्री निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश दे गए। जानिए मुख्यमंत्री के एटा दौरे की 10 बड़ी बातें...

1. 
मुख्यमंत्री योगी ने एटा जिले की चार सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताया, आगे भी आशीर्वाद बनाए जनता।  

विज्ञापन

2 of 10
सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
2.मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपराधियों, माफिया पर कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े हुए एटा को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन

3 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
3.मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जवाहरपुर तापीय परियोजना के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) से जिले में कौशल विकास केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। इससे युवा सीखें और उन्हें नौकरी, रोजगार मिल सके।

4 of 10
मेधावियों को वितरित किए स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला
4.सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। भारत में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक युवाओं वाला राज्य है। हमें युवाओं और उनकी ऊर्जा पर गौरव की अनुभूति होती है। टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित कर प्रदेश के नौजवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना शासन की नीति का हिस्सा है।
 
विज्ञापन

5 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
5.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा की पहचान आज माफिया से नहीं, विकास से हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
एटा में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
6.मुख्यमंत्री ने जलेसर के घंटा-घुंघरू उद्योग को लेकर कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में जब घंटे बजते हैं तो एटा और जलेसर का स्मरण हर व्यक्ति करता है। अयोध्या में बन रहे श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए जलेसर में विशाल घंटा तैयार किया जा रहा है। जब अयोध्या के श्रीराममंदिर में यह घंटा बजेगा तो सनातन धर्म के डंके की आवाज दुनिया में सुनाई देगी। 
विज्ञापन

7 of 10
सीएम की सभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
7.मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना घंटी बजे कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं होता। जलेसर में बनने वाले जो घंटे हैं वे पूरे देश और दुनिया में बजते हैं। यही वजह है कि घंटा-घुंघरू कारोबार को एक जिला एक उत्पाद से हमने जोड़ा है। 

8 of 10
सीएम की सभा में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
8.मुख्यमंत्री ने कहा कि एटा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। धार्मिक एवं एतिहासिक स्थलों का विकास कराते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।
 

9 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
9.उन्होंने ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश सरकार पीड़ितों व प्रभावितों के साथ खड़ी है। बेमौसम हुई बरसात से फसलों के नुकसान का सर्वे राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
एटा में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
10.मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नहीं सोचता था कि एटा में मेडिकल कॉलेज होगा। इसके बनने से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। निर्माणाधीन वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज का निर्माण 216.84 करोड़ रुपये से किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें