तेज गति से जा रही कासगंज डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस कोतवाली एटा क्षेत्र में रेलवे पुल के ढलान पर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई जा गिरी। हादसे में बस सवार 21 यात्री घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों में बाहर निकाला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने 21 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो यात्रियों के गंभीर हालत में आगर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद भीड़ जमा होने से हाईवे पर जाम लग गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कासगंज डिपो की यात्रियों से भरी अनुबंधित बस एटा आ रही थी। कोतवाली एटा नगर क्षेत्र के रेलवे पुल से नीचे उतरते समय स्पीड अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।  हादसा देख राहगीरों और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। आगे पढ़ें घायलों के नाम... दुर्गपाल, मूलचंद निवासी छावनी थाना ढोलना कासगंज, सुखवेंद्र निवासी उम्मेदपुर, अमर सिंह निवासी पैरीगांव बागवाला, संजयगिरी निवासी शमसाबाद फर्रुखाबाद, प्रशांत निवासी राशिमपुर शमसाबाद, सुशीला पत्नी मनीश निवासी गढ़ियामई शिकोहाबाद, शकुंतला पत्नी प्रमोद निवासी रसूलपुर मिरहची, कैला निवासी नगला दारा कासगंज, दिनेश निवासी कासगंज हैं। आगे पढ़ें... अंकित निवासी बुड़थरा मिरहची, संदीप निवासी कल्यानपुर कानपुर, नवीन निवासी कासगंज, महेश निवासी बहटा कासगंज, केतकी निवासी उद्देतपुर, नसीमुद्दीन और सायरावानो निवासी गढ़ी ढोलना, नईम, सहरुन निवासी मरथरा, अब्दुल जमीर खां और उसकी बेटी रिदा निवासी कासगंज घायलों में शामिल हैं। अब्दुल जमीर और संदीप को आगरा रेफर कर दिया गया है।