फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: बाजार में निकले अफसर, डीएम-सीडीओ ने चखा हलवाई की दुकान पर जलेबियों का स्वाद

Tue, 08 Dec 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
हलवाई की दुकान पर जलेबी खाते डीएम और सीडीओ, साथ में एसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भारत बंद को लेकर मंगलवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है। अफसर पैदल गश्त के लिए निकले। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जबरन बंद कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम और सीडीओ की बाजार में जलेबी खाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मैनपुरी के बाजार में अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भारत बंद का मैनपुरी जिले में असर नहीं दिखाई दिया है। प्रत्येक दिन की तरह ही मंगलवार सुबह बाजार खुले। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय और सीडीओ ईशा प्रिया ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त किया।

विज्ञापन

3 of 5
दुकानदार से बातचीत करते मैनपुरी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी डीएम और सीडीओ मुख्य बाजार में एक हलवाई की दुकान पर रुके और वहां से जलेबी खरीदकर खाईं। वहीं अधिकारियों ने बाजार में दुकानदारों से बातचीत भी की।

4 of 5
बाजार में भ्रमण करते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बाजारों में आम दिनों जैसा माहौल है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी और किसान नेताओं को पुलिस लाइन में नजरबंद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस लाइन में सपा और किसान नेताओं को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में नजर बंद किए गए नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत शामिल हैं। घिरोर में धरना दे रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियों को वहां के एक गेट हाउस में नजरबंद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें