डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले में फरार छात्र नेता कोर्ट में समर्पण की फिराक में है। मंगलवार को समर्पण की सूचना पर पुलिस ने दीवानी में घेराबंदी कर ली। बिना वर्दी के पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन शाम तक छात्र नेता नहीं आया। इस पर पुलिस लौट गई। उधर, एसटीएफ भी आरोपी की तलाश में लगी है।
बीएएमएस की कॉपियां बदलने के मामले में दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दो आरोपी टेंपो चालक देवेंद्र और डॉ. अतुल को जेल भेजा गया है। छात्र नेता राहुल पाराशर फरार है। वह केके नगर का रहने वाला है। पिछले दिनों उसने कोर्ट में समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। इसकी जानकारी पुलिस को भी हो गई। मंगलवार की तारीख लगी थी। मगर, वो समर्पण करने नहीं आया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि छात्र नेता ने समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र डाला है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
2 of 5
छात्र नेता के घर पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
किराये के मकान पर कर लिया कब्जा
पुलिस को पता चला है कि जिस मकान में राहुल पाराशर रह रहा था, वह किराये पर लिया था। यह ओमप्रकाश अग्रवाल का है। उन्होंने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि राहुल पाराशर ने वर्ष 2017 में किराये पर मकान लिया था। इसके बाद उनके पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। अपने ताले लगा दिए। एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं कराया। कई महीने का किराया नहीं दिया है। घर में कई लोगों का आनाजाना था। एसएसपी ने मामले की जांच थाना सिकंदरा निरीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने कर्मचारियों से की पूछताछ
एसटीएफ लगातार विश्वविद्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। कई कर्मचारी छुट्टी पर भी चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। जो लोग बिना वजह छुट्टी लेकर चले गए हैं, उनके बारे में गहनता से जानकारी ली जा रही है।
4 of 5
एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े की जांच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को दी है। बीएएमएस, बीएड के अलावा फर्जी अंकतालिका-डिग्री, नंबर बढ़ाने के लिए चार्ट में छेड़छाड़ समेत अन्य की जांच एसटीएफ कर रही है।
इसके लिए अभी तक 80 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ हुई है, इसमें अधिकारी भी शामिल हैं। इससे ये तनाव में आ गए हैं। नींद गड़बड़ा गई है। इन लोगों ने जांच के दायरे में आए लोगों से बातचीत और फोन पर संपर्क करना भी बंद कर दिया है।