फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushi Murder Case: लव मैरिज के बाद छत्रपाल गुर्जर से छिप-छिपकर मिलती थी आयुषी, पिता का सनसनीखेज खुलासा

Tue, 22 Nov 2022 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
Ayushi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पिता नितेश यादव ने आयुषी के प्रेम विवाह करने से नाराज होकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी। वारदात में पत्नी ब्रजवाला भी शामिल रही। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार, हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और आयुषी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। नितेश यादव ने बताया कि आयुषी ने करीब एक साल पहले उन्हें बिना बताए अपने साथ पढ़ रहे छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर (राजस्थान) से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। वह उससे बार-बार छुपकर मिलती थी। मना करने पर भी वह नहीं मानी। इस कारण समाज में उनकी काफी बदनामी हो रही थी। आयुषी दिल्ली के देहली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीसीए की छात्रा थी। 
विज्ञापन

2 of 9
Ayushi yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता नितेश ने 17 नवंबर की दोपहर 2 बजे मकान नंबर 2461, स्ट्रीट नंबर 65, ब्लॉक ई/2 मोलरबंद एक्सटेंशन, बदरपुर, नई दिल्ली में दो गोलियां मारकर बेटी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 9
आयुषी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दंपती अपनी कार में बेटी के शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैक करके 17 नवंबर की देर रात 3 बजे आगरा-दिल्ली हाईवे से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। यहां पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में 18 नवंबर की सुबह 6.50 बजे ट्रॉली बैग को फेंकने के बाद एक्सप्रेसवे होकर वापस लौट गए। 

4 of 9
Ayushi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दंपती की कार 5 बजे हाईवे के कोटवन टोला प्लाजा और सुबह 7.10 बजे मांट टोल प्लाजा से जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। मालूम हो कि यह परिवार मूलरूप से जिला देवरिया, गांव सोनाड़ी, थाना भलुअनी का निवासी है।


 
विज्ञापन

5 of 9
आयुषी का आई कार्ड - फोटो : अमर उजाला
आयुषी ने पास कर ली थी नीट की परीक्षा
बदरपुर के मोड़बंद एक्सटेंशन की गली नंबर 65 में रहने वाले नितेश यादव और ब्रजवाला का एक बेटा आयुष 11 में पढ़ रहा है। बेटी आयुषी दिल्ली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए कर रही थी। उसका 2020-2023 का बैच था। 
विज्ञापन

6 of 9
आयुषी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
आयुषी पढ़ने में होशियार थी। हाल ही में उसने नीट भी पास कर ली थी, लेकिन वह काउंसिलिंग में नहीं गई। माता-पिता ने काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। पिता ने बताया कि वह हर बात पर परिवार का विरोध करने लगी थी।

 
विज्ञापन

7 of 9
सूटकेस में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष पूर्व आयुषी ने कर ली थी शादी
कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आयुषी ने करीब एक वर्ष पूर्व छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसको लेकर घर में विवाद होता रहता था। आयुषी भरतपुर के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। यह युवक उसके सहपाठी का रिश्तेदार भी है। माता-पिता इसके खिलाफ थे। 

 

8 of 9
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां से हुआ था झगड़ा 
इसी बात पर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ, जिसके बाद मां ने पिता को इसकी सूचना दी। घर आए पिता ने आयुषी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद आवेश में आकर पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से उसको दो गोली मार दी थीं। पुलिस को छानबीन में आयुषी का मैरिज सर्टिफिकेट मिल गया। इसे पुलिस ने बरामद किया है।

 
विज्ञापन

9 of 9
सूटकेस में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
ये थी हत्या की वजह 
हत्या की वजह मां और पिता को बिना बताए शादी करना है। युवती ने साथ पढ़ रहे छात्र छत्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर राजस्थान से आर्य समाज मंदिर में करीब एक साल पहले शादी कर ली थी। बार-बार छुपकर उससे मिलती थी। टोकने पर भी बात न मानने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें