फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: 'गाड़ी पार्किंग से ताज के दीदार तक' पर्यटकों को जाल में फंसाने वाले लपकों पर लगेगा गुंडा एक्ट

Sat, 27 Aug 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटक को ताज के मॉडल बेचते लपके - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल और आगरा किला के आसपास सक्रिय लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। पुलिस की विशेष टीम लपकों को चिह्नित करेगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं।  इस अभियान को जल्द ही चलाया जाएगा।  इन्हें दलाल की श्रेणी में रखा जाएगा।

विदेशी पर्यटक रहते हैं निशाने पर

ताज और आगरा किला देखने आने वाले पर्यटकों को लपके अपने जाल में फंसाते हैं। उनके निशाने पर ज्यादातर विदेशी पर्यटक रहते हैं। इसके बाद ताज दिखाने से लेकर होटल और पार्किंग का ठेका ले लेते हैं। अमर उजाला की टीम ने ताजमहल के आसपास सक्रिय लपकों के बारे में पड़ताल कर शुक्रवार को खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने लपकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पूरे एक महीने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि विशेष टीम यह देखेगी कि लपके कहां-कहां सक्रिय हैं। किस तरह से लोगों को परेशान करते या ठगते हैं। इसके बाद मुकदमे दर्ज कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे। गुंडा एक्ट भी लगेगा। पूर्व में गिरफ्तार लपकों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इन्हें दलाल की श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटकों से बात करता लपका - फोटो : अमर उजाला
बता दें ताज और आगरा किला के पास लपकों पर अंकुश लगाने के लिए थाना ताजगंज और रकाबगंज पुलिस के अलावा थाना पर्यटन पुलिस रहती है। पर्यटन पुलिस के मुताबिक, अगस्त तक 145 लपकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनका शांति भंग में चालान किया गया। 
 

4 of 5
गाड़ी में बैठे पर्यटक से बात करते लपका - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि लपकों का शांति भंग में चालान किया जाता है। ताज के माडल सहित अन्य सामान बेचने से लेकर होटल और एंपोरियम में कमीशन के लिए ले जाने का काम लपके कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यटक से बात करता लपका - फोटो : अमर उजाला

50 प्रतिशत का कमीशन

एक एंपोरियम संचालक ने बताया कि लपकागिरी तो चंद लोग कर रहे हैं, लेकिन पर्यटकों को सबसे ज्यादा गाइड लेकर आते हैं। ताज का दीदार कराने के बाद होटल और एंपोरियम में खरीदारी कराते हैं। खरीदारी और होटल में स्टे कराने वाले को 30 से 50 प्रतिशत तक कमीशन भी मिलता है। शिकायत पर पुलिस चंद दिन सख्ती करती है, फिर वही ढर्रा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें