पराली, कचरा जलाने और वाहनों के प्रदूषण के साथ सड़कों की खुदाई के कारण शहर में हवा बेहद जहरीली हो गई है। कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खतरनाक 500 के स्तर के करीब जा पहुंचा है। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे और प्रदूषण के कारण स्मॉग की सफेद चादर छाई रही। लोगों को आंख, नाक में जलन की शिकायत रही। अस्थमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे, एक्सप्रेसवे और ताजमहल के पास सुबह 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। शहर में अमर होटल के पास फतेहाबाद रोड, आईएसबीटी ट्रांसपोर्टनगर और यमुना किनारा रोड पर सबसे ज्यादा प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। किसी गैस चैंबर में बदल गई ताजनगरी में सांस रोगियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन बेहद मुश्किल भरा रहा। मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और निजी अस्पतालों में सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ।
जगह एक्यूआई
अमर होटल 496
आईएसबीटी 463
हाथीघाट ब्रिज 453
राजा की मंडी 408
बाग फरजाना 408
जीपीओ 404
शाहगंज 403
नामनेर 362
नरीपुरा 336
संजय प्लेस 324