भारत में बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवाजाही के लिए अपनी पर्सनल बाइक का इस्तेमाल करते हैं। देश में डेली कम्यूटर्स की संख्या काफी अधिक है। अक्सर देखने को मिलता है कि बाइक चलाते समय ट्रैफिक पुलिस हमें रोक लेती है और हमारे पास उचित कागजों के न होने या गलत ढंग से ड्राइविंग करने पर हमारा चालान काट देती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी रोजाना सफर करने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपके चालान कटने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा बाइक चलाते समय आपकी सेफ्टी भी बनी रहेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान आपको बाइक चलाते समय रखना चाहिए।