फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Benefits: आधार कार्ड की मदद से ले सकते हैं इन चार सरकारी योजनाओं का लाभ, यहां जानें इसके फायदे

Thu, 23 Dec 2021 02:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आधार कार्ड भारत के लोगों के लिए पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। भारत के लगभग हर एक नागरिक के पास आज आधार कार्ड है, जिसका इस्तेमाल वो कई सारी जगहों पर आवश्यकता अनुसार करता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक खाते से लेकर कई सारी सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए किया जाता है। बिना आधार कार्ड के आप न तो बैंक में खाता खोल सकते हैं और न ही आप सरकार द्वारा चलाई जा रही कई सारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड होना बहुत जरुरी है, ताकि आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। साथ ही आप अपने आधार कार्ड से अपना बैंक खाता, गैस कनेक्शन और रेल टिकट बुक कर सकें। आज हम आपको आधार कार्ड से मिलने वाले चार बड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड के फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड में
  • अगर आप अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो ऐसे में आधार कार्ड की जरूरत होती है। साथ ही पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत जरुरी होता है, नहीं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
गैस कनेक्शन लेने में
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड की बहुत बड़ी भूमिका थी। इस योजना के लिए आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। साथ ही अगर आप खुद नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बैंक में
  • बैंक में खाता खुलवाने जा रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। साथ ही बड़े-बड़े ट्रांजेक्शन में भी कई बार आधार की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उच्च शिक्षा और यात्रा में
  • इसके अलावा अगर आप उच्च शिक्षा के लिए स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वहां पर फॉर्म भरते समय आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा रेल यात्रा के दौरान भी टिकट बुकिंग में इसका इस्तेमाल होता है। अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो वहां पर भी आपका आधार कार्ड जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें