फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए इनके बारे में

Fri, 08 Nov 2024 05:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Services On Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
Petrol Pump: गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए हम अक्सर पेट्रोल पंप पर जाते हैं। अमूमन लोगों को लगता है कि यहां पर केवल पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ही फिल किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी फिल करने के अलावा आपको कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं।

इन सुविधाओं के लिए आपसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। पेट्रोल पंप डिस्ट्रिब्यूटर का यह कर्तव्य होता है कि वह लोगों को ये सुविधाएं मुहैया करवाए। अगर पेट्रोल पंप पर लोगों को इन सुविधाओं को दिए जाने से मना किया जाता है। इस स्थिति में शिकायत करने पर संबंधित पेट्रोल पंप के मालिक पर कार्रवाई हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Free Services On Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी के टायरों में मुफ्त में हवा भरवा सकते हैं। पेट्रोल पंप पर गाड़ी के टायरों में हवा भरवाने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में हवा भरवाने के लिए एक खास व्यक्ति की ड्यूटी भी लगाई जाती है।  

Indian Railways: ट्रेन के डिब्बे पर लगे M1 बोर्ड का क्या होता है मतलब? जानिए डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
Free Services On Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
पेट्रोल पंप पर आपको सुलभ शौचालय की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलती है। इसका इस्तेमाल करने पर आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। पेट्रोल पंप पर आपको निःशुल्क पेयजल की सुविधा भी मिलती है। सड़क पर यात्रा करते समय अगर आपको प्यास लगती है तो आप पेट्रोल पंप पर विजिट करके पानी पी सकते हैं। 

4 of 5
Free Services On Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
अगर आप सड़क पर यात्रा कर रहे हैं और आपके पास फोन नहीं है। वहीं आपको किसी व्यक्ति को अर्जेंट में कॉल करना है ऐसे में आप पेट्रोल पंप पर विजिट करके मुफ्त फोन कॉल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Services On Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा पेट्रोल पंप पर आपको आग बुझाने वाली फायर सेफ्टी डिवाइस भी मिलती है। अगर गाड़ी में गलती से आग लग जाए तो आप पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी डिवाइस की मदद लेकर उसको जल्दी से बुझा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें