फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: साल 2022 में फेसबुक पर लॉन्च हुए ये बेहतरीन फीचर्स, जानें डिटेल्स

Thu, 15 Dec 2022 12:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Year Ender 2022 - फोटो : Istock
Year Ender 2022: आज के समय दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक ने मैसेज भेजने के पारंपरिक स्वरूप को एक नया आयाम दिया है। आज विश्व भर में रोजाना करोड़ों लोग अपने जीवन की खास घटनाओं को इस मंच पर एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय फेसबुक मनोरंजन का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। अपने यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए फेसबुक हर साल नए फीचर्स को रोल आउट करता रहता है।

इस साल 2022 में फेसबुक ने कई नए फीचर्स और अपडेट को अपने प्लेटफॉर्म पर इंट्रोड्यूस किया है। अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। साल 2022 में फेसबुक पर रोल आउट हुए इन नए फीचर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Year Ender 2022 - फोटो : अमर उजाला

एक अकाउंट से कर सकेंगे पांच अलग-अलग प्रोफाइल को क्रिएट

फेसबुक ने इस फीचर को इसी साल 2022 में लॉन्च किया। इस फीचर की मदद से आप एक अकाउंट से पांच अलग-अलग प्रोफाइल को क्रिएट कर सकते हैं। वहीं एक्स्ट्रा प्रोफाइल में आपको असली नाम बताने की जरूरत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Year Ender 2022 - फोटो : istock
इस मल्टीपल प्रोफाइल फीचर से लोग गेमिंग, ट्रैवलिंग, फूड अपनी-अपनी रुचि के आधार पर अपनी अलग प्रोफाइल को बना सकेंगे। हालांकि, पहले मेटा ने सेलिब्रिटी और स्टूडेंट प्रोफाइल को ही इस फीचर की सुविधा दी थी। 

LPG Gas Cylinder: अगर आपके पास भी है गैस सिलेंडर, तो इन परिस्थितियों में मिलते हैं 50 लाख रुपये

4 of 5
Year Ender 2022 - फोटो : istock

इंस्टाग्राम के साथ फेसबुक पर पोस्ट कर सकेंगे रील्स

इसी साल फेसबुक ने एक नया अपडेट रिलीज किया। इस अपडेट के अंतर्गत आप इंस्टाग्राम के साथ फेसबुक पर भी अपनी रील्स को पोस्ट कर सकेंगे। इस अपडेट के अंतर्गत यूजर्स इंस्टाग्राम रील्स को एक क्लिक में फेसबुक रील्स इनसाइट्स पर भी क्रॉस पोस्ट कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Year Ender 2022 - फोटो : istock

ग्रुप में शेयर कर सकेंगे रील्स

इसी साल फेसबुक ग्रुप्स के लिए एक नई सुविधा को जारी किया गया। इसके अंतर्गत यूजर्स अब ग्रुप में रील्स और वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इससे ग्रुप के सदस्य जानकारी या किसी कहानी को रील्स या वीडियो के माध्यम से ग्रुप में ज्यादा प्रभावात्मक ढंग से शेयर कर सकेंगे।

WhatsApp Tips and Tricks: इस आसान तरीके से करें अपनी व्हाट्सएप चैट को हाइड, जानें क्या है तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें