फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का गलत चालान कट गया तो कोर्ट में कैसे करें चैलेंज? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 17 Nov 2026 06:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How To Challenge Wrong Bike Challan : अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का गलती न होने के बाद भी उनका चालान कट जाता है।
  • आमतौर पर ऐसा होने के पीछे का एक बड़ा कारण AI आधारित ऑटोमेटिक चालान होता है।
  • आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
गलत बाइक चालान कोर्ट में कैसे चैलेंज करें - फोटो : AI
Virtual Court Traffic Challan Process: सड़क पर चलते समय कई बार तकनीकी खराबी, कैमरे की गलती या नंबर प्लेट में गड़बड़ी के कारण वाहन चालकों के पास गलत ई-चालान आ जाते हैं। ऐसे में बिना किसी गलती के जुर्माना भरना किसी भी आम इंसान के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है। 

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है और आपकी बाइक का गलत चालान कट गया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि कानूनन आप इसे सही साबित कर सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक विभाग और अदालतों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की व्यवस्थाएं मौजूद हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि गलत चालान मिलने पर आप उसे कोर्ट या संबंधित विभाग में कैसे चुनौती दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चालान की जांच और सबूत? - फोटो : Adobestock
चालान की जांच और सबूत?
  • सबसे पहले ई-चालान पोर्टल पर जाकर चालान की तस्वीर चेक करें।
  • इसके बाद अपने पक्ष में मजबूत सबूत जैसे फास्टैग रसीद या जीपीएस लोकेशन को इकट्ठा कर लें।
  • इसके अलावा आपको निर्दोष साबित करने वाले सभी सबूत को इकठ्ठा कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
शिकायत दर्ज कैसे करें - फोटो : Adobe Stock
शिकायत दर्ज कैसे करें?
  • अगर आपका चालान दिल्ली का है तो आप उसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट (https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/pay-notice/) पर ही चैलेंज कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आपका चालान किसी अन्य राज्य का है तो आप (https://echallan.parivahan.nic.in/grievance) इस वेबसाइट पर चैलेंज कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप नजदीकी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में जाकर लिखित आवेदन भी दे सकते हैं।

4 of 5
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
वर्चुअल कोर्ट में कैसे भेजें?
  • चालान पोर्टल पर सीधा भुगतान करने के बजाय 'कंटेस्ट इन वर्चुअल कोर्ट' के विकल्प को चुनें।
  • इससे आपका मामला सुनवाई के लिए सीधे ऑनलाइन वर्चुअल कोर्ट में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत चालान का पेमेंट क्यों नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
गलत चालान का पेमेंट क्यों नहीं करना चाहिए?
  • अगर आपका चालान गलत है, तो उसका कभी भी भुगतान न करें।
  • कानून के अनुसार जुर्माना भरने का सीधा अर्थ यह माना जाता है कि आपने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए आप उपर बताए गए प्रक्रिया ते तहत अपने चालान को चैलेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें