Kya Note Par Kuch Likhne Ke Bad Wo Valid Rehta hai: कुछ समय पहले एक ट्रेंड आया था, जब एक दस रुपये के नोट पर लिखा था कि 'सोनम बेवफा है'... इसके बाद से ये कहा गया कि ऐसे नोट अवैध हो जाते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इसपर बात करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
Rules For Indian Currency: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक दस रुपये के नोट पर लिखा गया था कि "सोनम बेवफा है"। इसके बाद लोग चर्चा करने लगे कि ऐसे नोट अवैध हो गए हैं, जिसके चलते इन्हें अब बाजार में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इस तरह के ट्रेंड ने आम लोगों में काफी भ्रम और बहस पैदा कर दी।
लोग सवाल करने लगे कि क्या नोट पर लिखावट से उसकी वैधता या कीमत प्रभावित होती है। लेकिन वास्तविकता इससे कहीं हटकर है, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कि नोटों पर लिखावट से जुड़े नियम क्या हैं और किस हद तक नोट सुरक्षित और स्वीकार्य रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
नोट पर लिखना कितना सही?
सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि किसी नोट पर पेन या मार्कर से कुछ लिख देने से वह नोट अवैध हो जाता है या उसकी कीमत घट जाती है। लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत है। दरअसल, नोट पर हल्की लिखावट होने से उसकी वैधता प्रभावित नहीं होती और उसे बैंक, दुकानदार या अन्य लेन-देन में आसानी से स्वीकार किया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास कोई लिखा हुआ नोट आता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है जो सोशल मीडिया और अफवाहों के कारण फैलता है।
विज्ञापन
3 of 5
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
RBI के नियम क्या हैं?
भारत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटों की वैधता और लेन-देन संबंधी नियम स्पष्ट किए हैं। RBI के नियमों के अनुसार, अगर नोट पर पेन से हल्का निशान या थोड़ी सी लिखावट है तो वह नोट वैध माना जाता है। नोट की वास्तविक कीमत पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। इसलिए, लोगों को यह समझना जरूरी है कि नोट पर हल्की लिखावट नोट की वैधता या मूल्य को प्रभावित नहीं करती।
4 of 5
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि यह भी सच है कि RBI लोगों को सलाह देता है कि नोटों पर बेवजह कोई लिखावट, स्टिकर या पेंट न करें। यह नोट की सफाई और सुरक्षा के लिए जरूरी है। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि नोटों को साफ और सुरक्षित रखें, ताकि लेन-देन आसान और सुरक्षित बने। इससे न केवल नोट की उम्र बढ़ती है, बल्कि नकली नोटों की पहचान में भी मदद मिलती है।
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
अपनों से साझा करें जानकारी
इसलिए, अगर कोई व्यक्ति दावा करता है कि पेन से लिखे नोट अवैध हो गए, तो यह पूरी तरह गलत है। आपको इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि कोई भी इस मिथक में न फंसे। नोट पर हल्की लिखावट से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन जिम्मेदारी से नोटों का उपयोग करना और उन्हें साफ रखना हमेशा बेहतर विकल्प है।