Writing Caste on Number Plate: भारत में कई जगहों पर लोगों को अपनी कार, बाइक या अन्य वाहनों की नंबर प्लेट पर अपनी जाति, गोत्र, पद या राजनीतिक ओहदा लिखवाने का बड़ा शौक होता है। कई वाहन मालिक अपनी गाड़ी की शान या धौंस जमाने के लिए नंबर प्लेट पर गुर्जर, जाट, राजपूत, यादव या पंडित जैसे शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवा लेते हैं।
हालांकि, देखने में भले ही यह स्टाइल या पहचान लग सकती है, लेकिन कानूनन यह पूरी तरह से अवैध और दंडनीय अपराध है। पकड़े जानें पर पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं और भारी जुर्माना लगा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि नंबर प्लेट पर जाति लिखवाने पर कितने का चालान कटता है और इससे जुड़े नियम क्या हैं।