World largest office: दुनिया में कई ऐसी इमारतें हैं जो अपनी कई अलग-अलग खासियतों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। इनमें से एक है अमेरिका के रक्षा विभाग का मुख्यालय भवन पेंटागन। दरअसल, इसे दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग का खिताब हासिल है। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारत में एक ऐसी बिल्डिंग तैयार हुई है जिसके सामने पेंटागन की बिल्डिंग भी छोटी नजर आएगी। ये इमारत कहीं और नहीं बल्कि गुजरात के सूरत में स्थित है और इसमें हीरा व्यापार केंद्र होगा। वहीं, इस इमारत को तैयार होने में चार साल का समय लगा। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...