फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस विशेष: हर महिला को अपने मोबाइल में रखनी चाहिए ये 3 एप, एक क्लिक में मिलेगी पूरी सुरक्षा

Sun, 08 Mar 2026 08:04 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women's Day 2026: अगर आप एक महिला हैं या आपके घर में में कोई महिला है, तो आपको उनके मोबाइल में इन 3 एप को जरूर इंस्टॉल करना चाहिए जिनके बारे में आप इस खबर में जानेंगे। ये एप मुसीबत के समय सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महिला दिवस 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से एप हैं? - फोटो : Amar Ujala
International Women's Day 2026: हर साल पूरी दुनिया 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। ये दिन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित होता है और लोग अपने-अपने हिसाब से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। दफ्तरों से लेकर घरों तक में लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिन महिलाओं को सम्मान करते हैं।

कोई महिलाओं को उपहार देता है तो कोई महिलाओं को कुछ अलग सरप्राइज देता है। ऐसे में इस महिला दिवस हम बात महिलाओं की सुरक्षा की भी करेंगे। दरअसल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ एप हैं जिन्हें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा तैयार किया गया। ये एप मुसीबत के समय महिलाओं के लिए एक रक्षक की तरह काम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी एप हैं जो महिलाओं को मोबाइल में होनी चाहिए। आप आगे इन एप के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
महिला दिवस 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से एप हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन सी एप होनी चाहिए महिलाओं के मोबाइल में?

112 इंडिया एप
  • 112 इंडिया एप को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है
  • इस एप में SOS बटन है जिसे दबाने पर आपकी लोकेसन तुरंत आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचती है
  • हिंदी, अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में ये एप उपलब्ध है
  • मोबाइल के पावट बटन को तीन बार दबाने पर भी इस एप से अलर्ट भेजा जा सकता है
विज्ञापन

3 of 5
महिला दिवस 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से एप हैं? - फोटो : Adobe Stock
ई-रक्षक एप
  • इस एप को मध्य प्रदेश की सरकार और पुलिस द्वारा शुरू किया गया
  • इस एप में जीपीएस आधारिक ट्रैकिंग सिस्टम के साथ ही SOS अलर्ट सिस्टम भी है

4 of 5
महिला दिवस 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से एप हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस एप का इस्तेमाल करके आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से जुड़ सकते हैं
  • इस एप की खास बात ये है कि इसमें आपको आत्मरक्षा ट्यूटोरियल और सुरक्षा सलाह भी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला दिवस 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से एप हैं? - फोटो : Adobe stock
हिम्मत एप
  • हिम्मत एप को दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है
  • इस एप में दिए हुए SOS बटन प्रेस करने पर आपकी लोकेशन और जानकारी दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है
  • ये एप आपकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस तक ट्रांसमिट कर सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें