Geyser And Room Heater Power Saving: सर्दियों की दस्तक के साथ ही घरों में आराम के लिए गीजर और रूम हीटर का चलन बढ़ जाता है, लेकिन इसी के साथ महीने के आखिर में आने वाला बिजली का बिल लोगों की चिंता भी बढ़ा देता है। ठंड से बचने के लिए ये उपकरण बेहद काम के हैं, मगर इनकी ऊंची खपत घर के बजट को बिगाड़ सकती है।
अक्सर लोग नहाने से काफी देर पहले ही गीजर चलाकर भूल जाते हैं या कड़ाके की ठंड में रातभर रूम हीटर ऑन रखते हैं। लगातार चलने से बिजली की यूनिट्स तेजी से बढ़ती हैं और बिल भारी हो जाता है। राहत की बात यह है कि थोड़ा ध्यान रखकर और इस्तेमाल के तरीके बदलकर आप ठंड में आराम भी पा सकते हैं और बिजली का खर्च भी नियंत्रित रख सकते हैं। सही आदतें अपनाने से न तो आपकी सुविधा कम होगी और न ही जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।