फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blanket Washing Tips: क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? सही तरीका जानकर बढ़ाएं इसकी लाइफ

Tue, 23 Dec 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Blanket Washing Tips: रोजाना कंबल के इस्तेमाल से वो गंदे होने लगते हैं तो लोगों के मन में ये डाउट जरूर आता है कि क्या इसे मशीन में धो सकते हैं? यहां इस लेख में आपको इस सवाल का जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
Blanket Washing Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में सर्दी से लोगों का हाल काफी बेहाल है। सर्दी से बचने के लिए हर कोई  भारी-भरकम कंबलों का इस्तेमाल करता है। इसे ओढ़ने से न सिर्फ काफी अच्छी नींद आती है, बल्कि साथ ही में शरीर भी गर्म रहता है।

रोजाना ओढ़ने की वजह से ये काफी गंदा होता है। ऐसे समय में लोगों को ये समझ नहीं आता कि इसे कैसे धोएं। भारी होने की वजह से इसे हाथ से रगड़कर धोना थोड़ा मुश्किल रहता है। ऐसे में लोगों के मन में एक बार तो ये ख्याल आता ही है कि क्या इसे वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार मशीन से कंबल धोना सुरक्षित है, कौन से डिटर्जेंट इस्तेमाल करें और किस तापमान पर धोना सबसे बेहतर रहता है। इसके साथ ही कंबल को सही तरीके से सुखाने और स्टोर करने के टिप्स भी दिए गए हैं, ताकि कंबल की लाइफ और बढ़ जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : AI
1. कंबल का प्रकार देखें

अगर आप हाथ से कंबल नहीं धो पा रहे हैं तो उसे वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं, बस इसके लिए आपको ये अच्छी तरह चेक करना है कि कंबल किस प्रकार का है। आपको ये समझने की जरूरत है कि ऊनी, कॉटन या सिंथेटिक कंबल की देखभाल अलग-अलग होती है। इन सभी को एक तरह से धोया नहीं जा सकता। हर कंबल में जो टैग लगा होता है, उसपर लिखा होता है कि उसे कैसे धोया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
2. मशीन की सेटिंग देखें

अगर कंबल मशीन में धोने योग्य है तो अब नंबर आता है मशीन की सेटिंग चेक करने का। कंबल को कभी भी स्ट्रॉन्ग वॉश पर साफ न करें। मशीन में धोए जाने वाले कंबल को हमेशा डेलीकेट या हल्की वॉश पर ही इसे साफ करें। वरना इसकी क्वालिटी खराब हो सकती है। 

 

4 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
3. कौन सा डिटर्जेंट है सही

कंबल को कभी भी साधारण सर्फ की मदद से तो कतई साफ न करें। सर्फ आपके कंबल को डैमेज कर सकता है। इसके लिए हमेशा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। ऐसा न करने पर कंबल कुछ ही वर्षों में धीरे-धीरे खराब होने लगेगा। कुछ समय बाद तो ये सर्दी रोकना भी कम कर देगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
4. स्पिन करते समय बरतें सावधानी

अक्सर लोग कंबल को धोते समय को इसे तेज कर देते हैं। जबकि आपको ये पता होना चाहिए कि तेज स्पिन से फाइबर खराब हो सकता है। इसलिए इसे हमेशा हल्के सेटिंग पर रखें, ताकि इसकी क्वालिटी पर कोई असर न पड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
5. कब धोएं 

आखिर में बस ये समझ लें कि हर 15 दिन में कंबल धोना जरूरी नहीं। इसे आप सवा महीने से दो महीने के अंतराल पर धो सकते हैं। जल्दी-जल्दी इसे धोएंगे तो धीरे-धीरे इसकी क्वालिटी खराब हो जाएगी और कंबल की गर्माहट भी चली जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें