फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Business Idea: सर्दियों में इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई, घर बैठे ही शुरू करें ये काम

Tue, 23 Dec 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Business Idea In Winter: आज के समय में महिलाएं भी आत्मनिर्भर होना चाहती हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं, जिसकी मदद से महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : अमर उजाला
Winter Business Idea In Winter: एक समय था जब महिलाएं आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं पर बदलते समय के साथ इस बात में काफी बदलाव आया है। अब आर्थिक रूप से भी महिलाएं घर के पुरुषों की मदद कर रही हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। महिलाएं खूब पढ़-लिखकर नौकरी के पेशे में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज के समय में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो काम तो करना चाहती हैं लेकिन घर से बाहर नहीं निकल सकतीं।

ऐसे में हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जो कम लागत में आपको ज्यादा मुनाफा देगा। अभी जब सर्दी का मौसम है तो लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर सतर्क हो जाते हैं। इसलिए आप चाहें तो घर पर ही च्यवनप्राश बनाकर उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचना शुरू कर सकते हैं।

इसे बनाने की रेसिपी काफी सरल है और इसे लंबे समय के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है। अगर आपके दिमाग में भी इस बिजनेस को शुरुआत करने की इच्छा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

 
विज्ञापन

2 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : instagram
कितनी आएगी लागत

सबसे पहले जान लेते हैं कि घर पर ये हर्बल च्यवनप्राश बनाने के लिए आपकी लागत कितनी आएगी। तो 5 किलो च्यवनप्राश बनाने का कच्चा माल जैसे कि आंवला, अश्वगंधा, गुड़, शहद और अन्य मसाले आपको आसानी से 1,000 से 1,500  रुपये में मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : Adobe stock
5 किलो च्यवनप्राश के अगर 100-100 ग्राम के डिब्बे बनाए तो आपको इसके लिए 50 डिब्बों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी लागत तकरीबन 800 से 1000 रुपये आएगी। इसपर लेबल चिपकाने के लिए आपको महज 400-500 रुपये का खर्च आएगा। 500 रुपये खर्च करके आप पेंप्लेट्स भी बनवाकर शहर भर में चिपकवा सकती हैं। कुल लागत की बात करें तो आपको इसके लिए 3 से 4 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

 

4 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : Adobe stock
कितना होगा मुनाफा

अब जान लेते हैं कि अगर आपने पांच किलो च्यवनप्राश से 50 डिब्बे तैयार किए हैं तो आप इसे 100-120 रुपये के हिसाब से बेच सकते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाला च्यवनप्राश इससे सस्ता आता है, लेकिन आज के समय में लोग हर्बल चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए आप अपनी लागत के हिसाब से कीमत रख सकते हैं। जैसे कि अगर आपने दाम 120 रखा तो आपकी कमाई होगी 6000 रुपये। जिसमें आपका मुनाफा भी शामिल है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : Adobe stock
कैसी रखें पैकेजिंग

ये हमेशा ध्यान रखें कि पहला इंप्रेशन अगर अच्छा होगा, तो लोग दोबारा आपसे ऑर्डर जरूर करेंगे। इसलिए च्यवनप्राश की पैकेजिंग तो थोड़ा क्लासी रखें। इसके लिए आप कांच के कंटेनर या फिर एल्युमिनियम कंटेनर का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के डिब्बे से बचें, ये हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा - फोटो : Adobe stock
कैसे बेचें

ये सबसे अहम सवाल है कि च्यवनप्राश बना तो लिया है अब इसे बेचें कहां। इसके लिए जगह-जगह पर पेंप्लेट बंटवाएं। व्हाट्सएप के माध्यम से आप अपना एड कर सकती हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर प्रमोशन करें। चाहें तो किसी इंफ्ल्यूएंसर के साथ बार्टर कॉलेब कर सकती हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर आप अपना ये प्रोडक्ट आसानी से बेच सकती हैं। 

डिसक्लेमर-  ये लेख केवल सामान्य जानकारी और अनुमानित आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें बताए गए लागत, मुनाफा और अन्य विवरण बाजार में उपलब्ध मौजूदा कीमतों और सामान्य अनुभवों पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों, राज्यों और समय के अनुसार कच्चे माल, पैकेजिंग, लेबलिंग और मार्केटिंग की लागत में बदलाव संभव है। इसलिए इस बिजनेस आइडिया को शुरू करने से पहले पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय बाजार में जाकर कच्चे माल, पैकेजिंग सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की वास्तविक कीमतों की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इसके अलावा किसी भी खाद्य या आयुर्वेदिक उत्पाद को बेचने से पहले संबंधित नियमों, लाइसेंस और गुणवत्ता मानकों की जानकारी लेना आवश्यक है। ये लेख किसी भी प्रकार की वित्तीय, कानूनी या व्यावसायिक सलाह नहीं देता है। बिजनेस शुरू करने से पहले अपनी जरूरत, बजट और जोखिम को ध्यान में रखते हुए खुद निर्णय लें। लेखक किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें