फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: गर्मियों के सीजन में खरीदने जा रहे हैं एसी, विंडो या स्प्लिट जानिए कौन सा एसी रहेगा आपके लिए बेस्ट?

Tue, 24 Mar 2026 02:32 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों में एसी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि विंडो एसी लें या स्प्लिट एसी। सही विकल्प आपकी जरूरत, बजट, कमरे के आकार और बिजली खपत को ध्यान में रखकर ही तय किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
AC - फोटो : AI
गर्मी का सीजन शुरू होते ही घरों और दफ्तरों में एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि विंडो एसी खरीदें या स्प्लिट एसी। दोनों ही विकल्प बाजार में लोकप्रिय हैं और आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, विंडो या स्प्लिट एसी में सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट, कमरे के आकार, बिजली खपत और इंस्टॉलेशन की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आप नया एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसको लेकर कंफ्यूजन है कि विंडो एसी लें ये स्प्लिट एसी तो जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय कुछ जरूरी बातों को जानना अहम है। 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

किन लोगों के लिए बेस्ट है विंडो एसी?

विंडो एसी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिनका बजट सीमित है और जिन्हें छोटे या मध्यम आकार के कमरे के लिए कूलिंग चाहिए। विंडो एसी की कीमत स्प्लिट एसी के मुकाबले कम होती है और इंस्टॉलेशन भी आसान रहता है। विंडो एसी में एक ही यूनिट में पूरा सिस्टम होता है, जिसके चलते इसकी सर्विसिंग भी सरल होती है। इस बात का ध्यान रखें कि विंडो एसी चलने पर आवाज ज्यादा कर सकता है और कमरे की खिड़की पर जगह घेरता है।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

किन लोगों के लिए बेस्ट है स्प्लिट एसी?

वहीं स्प्लिट एसी प्रीमियम और आधुनिक विकल्प है। यह कम आवाज में घर के भीतर कूलिंग प्रदान करने का काम करता है। बड़े कमरों, ड्राइंग रूम या ऑफिस स्पेस के लिए स्प्लिट एसी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, स्प्लिट एसी की शुरुआती कीमत और इंस्टॉलेशन लागत विंडो एसी से ज्यादा होती है।

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
अगर आपके घर में खिड़की की उचित जगह उपलब्ध है और आप कम बजट में अच्छा विकल्प चाहते हैं, तो विंडो एसी को खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप कम शोर, तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो स्प्लिट एसी को खरीद सकते हैं। हालांकि, एसी को खरीदते समय कमरे का आकार जरूर मापें क्योंकि गलत टन क्षमता वाला एसी न तो सही कूलिंग देगा और न ही बिजली बचा पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
विशेषज्ञों के मुताबिक एसी खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं बल्कि कुल उपयोग लागत को ध्यान में रखना जरूरी है। अक्सर सस्ता एसी बाद में ज्यादा बिजली बिल और बार-बार सर्विसिंग का कारण बन सकता है। उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार फैसला लेना चाहिए। यदि कमरा छोटा है और बजट कम है तो विंडो एसी बेहतर विकल्प है। वहीं बड़े कमरे और बेहतर सुविधा के लिए स्प्लिट एसी सही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें