फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड अपडेट कराने के बाद सच में बदल जाता है उसका नंबर? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 07 Feb 2024 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट तेजी से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आधार व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड की मदद से आप विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन, नौकरी करते समय, स्टॉक और म्यूचुअल फंड से लेकर विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने में आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड के बिना हमारे कई जरूरी कार्य रुक सकते हैं। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
अक्सर आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में यूआईडीएआई आधार कार्ड को अपडेट कराने का विकल्प आपको देता है। कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है?
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होता है। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड बनवाते समय जो नंबर आपके लिए जारी किया गया था। हमेशा आपका वही आधार नंबर रहता है। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा एक क्रांतिकारी पहल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। आधार कार्ड के आने से विभिन्न सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आधार कार्ड भारत की प्रगति का प्रतीक है।

PM JJBY: इस सरकारी स्कीम में मात्र 36 रुपये के निवेश पर मिल रहा 2 लाख रुपये का लाभ, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें