WiFi Aluminum Foil Hack: आज के डिजिटल युग में स्लो इंटरनेट और कमजोर वाई-फाई सिग्नल से परेशान होना एक आम बात बन चुकी है। ऐसे में इंटरनेट पर अक्सर एक 'देसी जुगाड़' काफी वायरल होता है, जिसमें दावा किया जाता है कि राउटर के एंटीना पर एल्युमिनियम फॉयल (रोटी लपेटने वाला फॉयल पेपर) लगाने से इंटरनेट की स्पीड अचानक से रॉकेट जैसी तेज हो जाती है।
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या यह सिर्फ एक अफवाह है या इसके पीछे कोई असली विज्ञान काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिकों और टेक एक्सपर्ट्स की रिसर्च में यह जुगाड़ पूरी तरह सच साबित हुआ है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह फॉयल पेपर कैसे आपके वाई-फाई सिग्नल को बूस्ट करता है।