फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: क्या एसी चलाते समय कमरे में पानी की बाल्टी रखनी चाहिए? जानें क्यों कर रहे हैं लोग ऐसा

Sat, 02 May 2026 10:22 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Chalte Time Room Mein Log Pani Ki Balati Kyo Rakh Rahe Hain: लोग एसी चलाते समय अपने कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख रहे हैं, लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या एसी चलाते समय कमरे में पानी की बाल्टी रखनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
AC Tips In Hindi: जलती-चुभती गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं करते। सुबह के समय ही धूप इतनी तेज होती है कि लोग बच्चों को और खुद भी बाहर जाने से बचते हैं, लेकिन घर में भी एसी चलाने से ही गर्मी से बचा जा सकता है।

इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि लोग एसी चलाते वक्त कमरे में पानी की बाल्टी रख रहे हैं? लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। आगे आप इसका कारण जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों एसी चलाते समय पानी की बाल्टी रख रहे हैं लोग?
  • कमरे की पूरी नमी सोखकर एसी कमरे को ठंडा करता है और रूम फिर पूरी तरह से ड्राय हो जाता है और हवा भी सूखी हो जाती है
  • ऐसी स्थिति में स्किन को नुकसान पहुंचता है और साथ ही स्वास्थ्य भी खराब होने का खतरा बना रहता है
  • इसी समस्या को दूर करने के लिए लोग कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख रहे हैं
विज्ञापन

3 of 5
एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • पानी की बाल्टी में रखा पानी धीरे-धीरे हवा में घुलना शुरू हो जाता है
  • इसे ऐसे समझिए कि बाल्टी नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करती है
  • ऐसे में स्किन ड्राय होने से बचती है और न ही गले में सूखापन महसूस होता है
  • भले ही ये सुनने में अजीब लगता हो, लेकिन ये फायदेमंद भी माना जा रहा है

4 of 5
एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI
कैसे रख सकते हैं बाल्टी को कमरे में?
  • कमरे में ऐसी जगह पर बाल्टी रखें जहां पर एसी की हवा अच्छे से आती हो
  • पानी जितना अधिक हवा के संपर्क में आएगा, उतनी अच्छी ह्यूमिडिटी बनी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI
  • पानी को रोज बदलते रहें
  • साफ पानी रखें, गंदा नहीं
  • बाल्टी को ढके नहीं, खुला रखें
  • बाल्टी ऐसी जगह पर रखें, जहां किसी का पैर न लगे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक या अमर उजाला इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही उत्तरदायी है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर या जानकारी के लिए आप विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें