Distilled Water For Inverter Battery: गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती से बचने के लिए बहुत से लोग इन्वर्टर का उपयोग करते हैं। मगर इसकी लंबी उम्र बनाए रखने के लिए बैटरी का सही रखरखाव बहुत जरूरी है। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इन्वर्टर की बैटरी में नल का साधारण पानी डाल देते हैं, जो एक बड़ी और महंगी गलती साबित हो सकती है।
दरअसल, बैटरी के भीतर होने वाली रासायनिक प्रक्रिया के लिए सिर्फ शुद्ध डिस्टिल्ड वॉटर यानी आसुत जल का ही उपयोग किया जाना चाहिए। आज की आधुनिक 'ट्यूबलर' और 'फ्लैट प्लेट' बैटरियां काफी संवेदनशील होती हैं और साधारण पानी में मौजूद खनिज इनके जीवनकाल को आधा कर सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि बैटरी में डिस्टिल्ड वॉटर ही क्यों जरूरी है और नल का पानी आपकी बैटरी को अंदर से कैसे खोखला कर देता है।