Why Mobile Is Not Allowed in Petrol Pump: अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल वर्जित होता है। इसकी वजह क्या है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
Petrol Pump Par Mobile Chalana Kyon Mana Hai: मोबाइल फोन हमारी दैनिक जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम कॉल्स, मैसेज, इंटरनेट, सोशल मीडिया और कई जरूरी कामों के लिए इसके बिना नहीं रह सकते। लेकिन जब आप पेट्रोल पंप पर अपने फोन को हाथ में लेते हैं, तो आप अनजाने में एक संभावित खतरे के करीब हो जाते हैं।
दरअसल, अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह वर्जित रहता है। बहुत से लोग इसे सिर्फ नियमों का हिस्सा समझते हैं या सोचते हैं कि यह एक औपचारिकता मात्र है। लेकिन वास्तव में इसके पीछे गहरी सुरक्षा चिंताएं और विज्ञान छुपा हुआ है।
पेट्रोल पंप पर जमा ईंधन अत्यंत ज्वलनशील होता है, और यहां एक छोटी सी चिंगारी भी कभी-कभी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह नियम सिर्फ कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि सुरक्षा और जागरूकता का एक महत्वपूर्ण पहलू है। ऐ
से में यह समझना कि मोबाइल पर ध्यान देने या उसका इस्तेमाल करने से कितनी जोखिमें उत्पन्न हो सकती हैं, अत्यंत जरूरी है। इस लेख में हम इसी पर रोशनी डालेंगे और जानेंगे कि क्यों यह नियम सिर्फ ‘नियम’ नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
2 of 5
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रॉनिक स्पार्क का खतरा
मोबाइल फोन में बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होते हैं।
कभी-कभी इनमें से छोटी स्पार्क निकल सकती है।
पेट्रोल और डीज़ल की भरी हुई टंकी के पास यह स्पार्क आग लगने का कारण बन सकती है।
इसलिए सुरक्षा के लिए नियम बनाया गया है कि पंप पर फोन इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
3 of 5
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe Stock
फ्यूल के ज्वलनशील वाष्प
पेट्रोल और डीज़ल के वाष्प हवा में आसानी से फैलते हैं।
अगर इस दौरान किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से चिंगारी निकले, तो यह भयानक आग या विस्फोट का कारण बन सकती है।
इसलिए मोबाइल इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी जाती है।
4 of 5
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
ध्यान भटकने का जोखिम
पेट्रोल पंप पर वाहन भरते समय फोन इस्तेमाल करना चालक का ध्यान भटका सकता है।
ध्यान भटकने से गलत तरीके से होजाने वाले ईंधन भराई या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
हर किसी को करना चाहिए पालन
अब हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन न चलाने के नियम केवल सलाह नहीं, बल्कि यह कई देशों में कानून का हिस्सा भी है। नियमों का पालन करके पंप पर कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इसिलए हर किसी को इस नियम का पालन करना ही चाहिए।