फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें काम की बात: दवा के पत्ते पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? नहीं जानते अधिकतर लोग

Mon, 12 Oct 2026 05:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Medicine Strips: दवा की स्ट्रिप पर बनी लाल पट्टी सिर्फ डिजाइन या कंपनी की पहचान नहीं होती। बल्कि, यह कई दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन ड्रग यानी डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवा होने का महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
दवाई के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी क्यों होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala AI
जब भी हम मेडिकल स्टोर से कोई दवा खरीदते हैं, तो अक्सर उसका नाम, कीमत और एक्सपायरी डेट ही देखते हैं। लेकिन दवा की पैकिंग पर कई ऐसे संकेत भी दिए जाते हैं, जिनका सीधा संबंध उसकी सुरक्षित बिक्री और इस्तेमाल से होता है। इन्हीं में से एक है दवा की स्ट्रिप या पैकिंग पर दिखाई देने वाली लाल रंग की वर्टिकल पट्टी, लेकिन बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि आखिर यह पट्टी क्यों लगाई जाती है।

दरअसल, भारत में दवाओं की लेबलिंग के लिए ड्रग्स रुल्स, 1945 में अलग-अलग प्रावधान हैं। नियमों के मुताबिक, कुछ प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन की पैकिंग पर लाल रंग की स्पष्ट वर्टिकल लाइन लगाई जाती है। तो चलिए जानते हैं ये लाल रंग की पट्टी क्यों होती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दवाई के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी क्यों होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
दवाओं पर लाल पट्टी क्यों होती है?
  • ड्रग्स रुल्स में प्रिस्क्रिप्शन ड्रग को दिखाने के लिए लेबल के बाईं तरफ एक लाल रंग की वर्टिकल पट्टी होती है  
  • इसलिए अगर किसी दवा की पैकिंग पर ऐसी लाल पट्टी दिखाई देती है, तो उसे सामान्य दवा समझकर अपने मन से लेना सही नहीं है
  • ऐसी दवाओं के लेबल पर प्रिस्क्रिप्शन से जुड़ी चेतावनी भी होती है
विज्ञापन

3 of 5
दवाई के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी क्यों होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
क्या हर लाल निशान का मतलब एक है?
  • यह बात भी ध्यान रखना जरूरी है कि दवा की पैकिंग पर दिखने वाला हर लाल रंग या लाल बॉक्स प्रिस्क्रिप्शन वाली लाल पट्टी नहीं होती
  • दवाओं की स्ट्रिप पर अलग-अलग लाल पट्टियां, चिन्ह और चेतावनियां हो सकती हैं
  • इसलिए केवल रंग देखकर दवा की पूरी जानकारी समझ लेना सही नहीं है  
  • दवा लेते समय उसके नाम, डोज, कम्पोजिशन, एक्सपायरी और लेबल पर दिए गए निर्देश पढ़ने जरूरी हैं

4 of 5
दवाई के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी क्यों होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
क्या बिना सलाह के दवा ले सकते हैं?
  • नहीं, बिल्कुल नहीं बिना डॉक्टर की सलाह के किसी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए
  • कई लोग पुराने पर्चे को देखकर ही दवा खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवाई के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी क्यों होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
  • इसलिए ध्यान रखें कि अगर आपको कोई समस्या है, तो आपको पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए और फिर डॉक्टर जो दवा बताए उनका सेवन किया जा सकता है
  • इसके अलावा जिस भी दवा का सेवन करें, उसकी पहले एक्सपायरी जरूर चेक कर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें