फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold Drink: कोल्ड ड्रिंक की बोतल को क्यों पूरा भरकर नहीं देती कंपनियां? जानें वजह

Fri, 01 May 2026 09:55 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cold Drink Ki Bottle Full Kyo Nahi Bhari Jati: क्या आप जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल पूरी भरी क्यों होती है? आपने देखा होगा कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल थोड़ी खाली रहती है। चलिए इसका कारण जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कोल्ड ड्रिंक की बोतल फुल भरकर क्यों नहीं आती? - फोटो : Amar Ujala AI
Cold Drink Bottle: गर्मियों का मौसम है और कोल्ड ड्रिंक की बोतल की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हालांकि, डॉक्टर इनका सेवन करने से मना करते हैं। इन सबके बीच आप जब कोल्ड ड्रिंक की बोतल दुकान ले लेते हैं, तो आपने देखा होगा कि उसमें कोल्ड ड्रिंक कम होती है।

दरअसल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल पूरी भरी नहीं होती है जिसके पीछे कई लोग मानते हैं कि कंपनी जानबूझकर कम कोल्ड ड्रिंक देती है। पर क्या ये सच है? आखिर कोल्ड ड्रिंक के बोतल में कम कोल्ड ड्रिंक के होने का कारण क्या है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कोल्ड ड्रिंक की बोतल फुल भरकर क्यों नहीं आती? - फोटो : Adobe Stock
कोल्ड ड्रिंक की बोतल क्यों पूरी नहीं भरी होती?
  • आपने देखा होगा कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल पूरी नहीं भरी होती
  • ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि कंपनी ग्राहक को कम देने के कारण ऐसा करती है, तो ये गलत है
  • दरअसल, इसके पीछे कुछ और कारण होता है
विज्ञापन

3 of 5
कोल्ड ड्रिंक की बोतल फुल भरकर क्यों नहीं आती? - फोटो : Adobe Stock
  • जान लें कि कोल्ड ड्रिंक की पैकिंग करते समय उन्हें कमरे के तापमान से नीचे ठंडा किया जाता है
  • फिर जब ये ठंडी हो जाती है, तो इन सॉफ्ट ड्रिंक्स को पैक किया जाता है
  • इसके बाद इन बोतलों को अलग-अलग तापमान से गुजरना पड़ता है जैसे- कभी धूप में तो कभी किसी दूसरे तापमान में

4 of 5
कोल्ड ड्रिंक की बोतल फुल भरकर क्यों नहीं आती? - फोटो : Adobe Stock
  • इस वजह से बोतल के अंदर का तापमान बढ़ने लगता है
  • वहीं सॉफ्ट ड्रिंक के अंदर कार्बन डाइऑक्साइड गैस मिली होती है
  • ऐसे में जब बोतल का तापमान बढ़ने लगता है तो कोल्ड ड्रिंक या बोतल के मौजूद लिक्विड बाहर आ जाता है
  • जान लें कि तापमान बढ़ने या गर्मी की वजह से ऐसा होता है
  • इसी वजह से कंपनियां कोल्ड ड्रिंक की बोतल को पूरा नहीं भरती है 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोल्ड ड्रिंक की बोतल फुल भरकर क्यों नहीं आती? - फोटो : Adobe Stock
बोतलों को पूरा न भरने का ये भी होता है कारण
  • पानी की बोतल, बॉडी वॉश, शैंपू आदि जैसी कई तरल पदार्थ से भरी बोतलें होती हैं
  • कोल्ड ड्रिंक की बोतल की तरह ही इनके ऊपर के हिस्से को भी खाली छोड़ दिया जाता है यानी बोतल को पूरा नहीं भरा जाता
  • ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि चीजों को डिलीवर करते समय ये चीजें बोतल से गिर न जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें